सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
केदारनाथ, छिछोरे, ड्राइव और काई पो चे जैसी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से लाखों लोगों को अपना फैंस बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत का महज 34 साल की उम्र में ही निधन हो गया। अभिनेता ने 14 जून को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह की मौत के बाद देश में बॉलीवुड के खिलाफ एक मोर्चा खोल लिया गया था, हालांकि बाद में सब ठंडा पड़ गया। जांच में पता चला कि सुशांत ड्रग्स लेते थे, इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े सेलेब्स को ड्रग लेने पर हिरासत में लिया था।