फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में छात्र ने कॉलेज फॉर्म में सनी लियोनी को बताया था मां, अब अभिनेत्री ने दिया रिएक्शन

Sun, 13 Dec 2020 01:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
ऐसा कई बार देखने को मिलता है जब किसी बॉलीवुड सितारे का नाम वोटर लिस्ट में या फिर आधार कार्ड में गलत आईडी से होता है। कुछ समय पहले भी खबर आई थी जब कॉलेज की टॉपर्स की लिस्ट में सनी लियोनी का नाम था। अब एक बार फिर से सनी लियोनी का नाम ऐसे ही एक मामले में आया है लेकिन इस बार एक छात्र ने कॉलेज फॉर्म में मां का नाम सनी लियोनी और पिता का नाम इमरान हाशमी लिखा।
विज्ञापन

2 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
बिहार के मुजफ्फरपुर में एक छात्र के कॉलेज फॉर्म की फोटो वायरल हुई है। फॉर्म में छात्र ने मां का नाम सनी लियोनी लिखा है जबकि पिता का नाम इमरान हाशमी बताया है। छात्र बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर का छात्र है। जब कॉलेज स्टाफ ने फॉर्म में सनी लियोनी और इमरान हाशमी का नाम देखा तो वह भी हैरान रह गए।
विज्ञापन

3 of 5
सनी लियोनी - फोटो : ani
छात्र कुंदन कुमार धनराज महतो कॉलेज में पढ़ता है। छात्र के पते में चतुर्भुज लिखा है, जो शहर का रेड लाइट इलाका है। जानकारी के मुताबिक, बिहार यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर इस वक्त ग्रेजुएशन सेकेंड ईयर के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। जब यह खबर वायरल हुई तो इमरान हाशमी और सनी लियोनी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। सनी ने इसे लेकर एक ट्वीट किया, 'ये बच्चा शानदार हैं, इतना बड़ा सपना देखने का एक अपना ही तरीका है इसका, हाहाहा।'
 

4 of 5
इमरान हाशमी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले इमरान हाशमी ने लिखा कि 'मैं कसम खाता हूं वह मेरा नहीं है।' विश्वविद्यालय से जुड़े लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह फॉर्म फर्जी भी हो सकता है। हो सकता है कि किसी ने फोटोशॉप की मदद से यह कारस्तानी की हो और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनी लियोनी - फोटो : instagram/sunnyleone
अगस्त 2020 में एक मामला सामने आया था, जब कोलकाता के एक कॉलेज की पहली मेरिट लिस्ट जारी हुई, जिसमें सबसे ऊपर सनी लियानी का नाम था। कोलकाता के आशुतोष कॉलेज के बीए में प्रवेश के लिए लिस्ट वेबसाइट पर जारी की गई थी। लिस्ट में नाम के साथ एप्लीकेशन आईडी और रोल नंबर भी था। इसी लिस्ट में सनी लियोनी को कक्षा 12 बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ चार विषयों में 400 या पूर्ण अंक दिए गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें