बिग बॉस के सीजन 11 में हर बार नॉमीनेट होकर बंपर वोट हासिल करने वाली डांसर सपना चौधरी इस बार भी वोटिंग में नया इतिहास बनाएंगी। सपना को बंपर वोटिंग मिलने का राज अब खुल गया है। इसके पीछे डांसर सपना की लोकप्रियता होने के साथ-साथ एक हरियाणवी आवाज भी है।
पढ़ें:- BIGG BOSS 11: सपना का ऐसा डांस देखकर हक्की-बक्की रह गईं 'पद्मावती', घरवाले भी दंग
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गगन हरियाणवी
दरअसल, डांसर सपना के साथी कलाकारों ने सपना की स्पोर्ट में गाना निकाला है। इस गाने का टाइटल vote for sapna है। सपना के लिए वोट की डिमांड करते इस गाने को अजय हुड्डा ने लिखा है। वहीं गगन हरियाणवी ने इसे गाया है। गाने का म्यूजिक बूटा सिंह ने दिया है जबकि रैप मैट्रिक्स का है।
पढ़ें:- बेघर होते ही ये क्या बोल गईं बेनाफशा- 'मैं प्रियांक के साथ बिस्तर पर सोई लेकिन वो मेरे भाई जैसा'
विज्ञापन
3 of 5
यूट्यूब पर छाया गाना
गाना यूटयूब पर हिट हो चुका है। इस गाने के बोल हैं, दुनिया के म्ह छा री है या हरियाणा के छौरी, दुनिया के म्ह छा री है या हरियाणा के छौरी। बॉलीवुड, बिग-बॉस में सारे को सपना-सपना हो री। ये गाना सोशल मीडिया में खासा लोकप्रिय हो गया है। सपना चौधरी को लोग खासा पसंद कर रहे हैं।
4 of 5
सपना चौधरी
माना जा रहा है कि सपना चौधरी को हर बार नॉमीनेट करना संयोग नहीं, मेकर्स की मजबूरी है, ताकि सपना चौधरी के फैंस उसे घर में बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा वोटिंग कर सकें। यही कारण है कि सपना चौधरी के पक्ष में हो रही वोटिंग का आंकड़ा हर सप्ताह बढ़ रहा है। इस बार एक लाख के करीब वोट मिल चुके हैं।
सपना चौधरी को नॉमीनेट करने के लिए बिग बॉस की ओर से हालात ऐसे बना दिए जाते हैं, जिससे सपना चौधरी खुद ही नॉमीनेट हो जाती हैं। पिछले सप्ताह की बात की जाए तो नॉमिनेशन की प्रक्रिया में पुनीश के सामने बिग बॉस ने ऐसी शर्त रख दी थी जो किसी भी लड़के के लिए नेशनल टेलीविजन पर ऐसा करना बेहद मुश्किल है।