फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल में कितनी बदल गईं तनुश्री दत्ता, तस्वीरों में अब पहचानना भी मुश्किल

Tue, 17 Mar 2020 03:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Tanushree Dutta - फोटो : file photo
Then and Now  कॉलम में आज हम बात करेंगे बॉलीवु़ड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की। तनुश्री का 19 मार्च को जन्मदिन है। 'आशिक बनाया आपने' फिल्म से डेब्यू करने के बाद तनुश्री कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि कुछ खास जगह नहीं बना पाईं। बीते कुछ वक्त से तनुश्री फिल्मों से भले ही दूर हैं लेकिन मीटू पर लगाए आरोपों की वजह से चर्चा में हैं। सिनेमाजगत को अलविदा कहे हुए तनुश्री को कई साल हो गए हैं। तस्वीरों में देखिए तनुश्री का बदलता लुक। 
विज्ञापन

2 of 6
tanushree - फोटो : file photo
साल 2005 में फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से डेब्यू करने वाली तनुश्री दत्ता ने अपनी पहली फिल्म से लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद वह 'चॉकलेट', 'रकीब', 'ढोल' जैसी फिल्मों में नजर आईं, लेकिन फिर एक दिन अचानक उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं।  
विज्ञापन

3 of 6
tanushree dutta - फोटो : file photo
साल 2018 में तनुश्री ने भारत में मीटू मूवमेंट की मुहीम को सक्रिय किया, जिसके बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने एक्टर नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। तनुश्री के मुताबिक, 2007 में आई फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान नाना ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। तनुश्री के इस आरोप के बाद और भी बहुत सारी अभिनेत्रियां सामने आई थी, जिन्होंने मीटू मूवमेंट के तहत अपनी आपबीती साझा की। 

4 of 6
tanushree dutta - फोटो : file photo
तनुश्री ने पहली फिल्म में ही अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती से बहुत वाहवाही लूटी थी, लेकिन बीते सालों में वह इतनी बदल गई हैं कि तस्वीरों में उन्हें अब पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
tanushree dutta - फोटो : file photo
तनुश्री की यह तस्वीर साल 2004 की है जब उन्होंने मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने मिस यूनिवर्स 2004 में भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें वह टॉप 10 में जगह बना पाई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tanushree dutta - फोटो : file photo
पहली फिल्म में ही तनुश्री की बोल्डनेस और खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया था। हालांकि अभी की तस्वीर में उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। 

हीरोइन बनने के लिए नेहा कक्कड़ ने रखी बड़ी शर्त, इंटरव्यू के दौरान खुद किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें