फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिहाड़ी फिल्म कर्मचारियों की मदद को आगे आए फिल्मकार, कोरोना से होने वाले नुकसान की होगी भरपाई

Tue, 17 Mar 2020 03:25 PM IST
anand anand अमर उजला, मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
1 of 4
Sudhir Mishra, Rahul Dholakia - फोटो : amar ujala mumbai
कोरोना वायरस के चलते 31 मार्च तक टीवी शोज से लेकर फिल्मों की शूटिंग बंद कर दी गई है। इससे शूटिंग पर देहाड़ी पर काम करने वाले स्पॉट बॉय से लेकर दूसरे तकनीशियन का भारी नुकसान होने का अनुमान है। अब इनकी मदद के लिए सामूहिक रूप से फिल्मकार सामने आए हैं। सुधीर मिश्रा ने कहा, 'हम महीनों तक बिना काम किए रह सकते हैं लेकिन दैनिक वेतन पर आश्रित लोग ऐसा नहीं कर सकते हैं। ज्यादातर फिल्मकार अपनी प्रत्येक फिल्म में एक ही टीम के साथ काम करते हैं तो अगर हम सभी अपने अपने क्रू की मदद करते हैं तो सभी तक मदद पहुंच सकती है। यह जल्दी भी हो जाएगा और इसके लिए सैकड़ों मीटिंग और दूसरी लंबी प्रकिया को अपनाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अधिकतर श्रमिकों के अंदर बहुत आत्म सम्मान होता है तो वह सामने से हमसे मदद नहीं मांगेगे, इसलिए मदद की पहल हमें ही करनी पड़ेगी। वह हमेशा हमारे लिए मौजूद रहते हैं तो हमें भी उनके लिए मौजूद रहना चाहिए।' 
विज्ञापन

2 of 4
Nikhil Advani - फोटो : amar ujala mumbai
वहीं निखिल आडवाणी ने कहा, 'मैं घर से भी काम कर सकता हूं और मैं ऑनलाइन मीटिंग्स भी ले सकता हूं। दूसरे बहुत लोग भी ऐसा कर सकते हैं। लेकन उन लोगों का क्या जिनके पास यह सुविधाएं नहीं हैं। तकनीशियन, जूनियर आर्टिस्ट, स्पॉट बॉय, मेकअप आर्टिस्ट ऐसे ही लोग हैं। हमें नहीं पता है कि दो 31 मार्च के बाद भी शूटिंग शुरू होगी या नहीं। हम चाहते हैं कि दैनिक मेहनताने पर काम करने वाले श्रमिकों को इसकी भरपाई हो। मैंने आज तक ऐसे जितने भी श्रमिकों के साथ काम किया है मैं उनकी मदद करूंगा। अगर ऐसी पहला सभी फिल्मकार करते हैं तो हम अधिक से अधिक मदद पहुंचा पाएंगे।'
विज्ञापन

3 of 4
Nikhil Advani - फोटो : amar ujala mumbai
निर्देशक राहुल ढोलकिया ने कहा, 'जिस भी तरह से हम मदद कर सकते हैं  हम करेंगे। वे हमारी इंडस्ट्री का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर हम उनकी मदद नहीं करेंगे तो कौन करेगा।'
विज्ञापन

4 of 4
Ashok Pandit - फोटो : social media
राजेश कृष्ण मैनन ने इस प्रकिया में पारदर्शिता रहने की बात कही। उनके अनुसार इस पहल में  काफी फिल्मकार अपनी भागेदारी करेंगे लेकिन इस बात पर खास ध्यान देने की जरूरत है कि हमारे द्वारा दी जा रही मदद असल व्यक्ति तक जरूर पहुंचे। वहीं 'भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक' संस्था के अध्यक्ष अशोक पंडित ने फिल्मकारों को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है कि वे सभी वेस्टर्न इंडिया सिने इंप्लाइज फेडरेशन के अकाउंट में अपनी मदद की राशि जमा करा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें