फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Then And Now: डेब्यू के समय ऐसे दिखते थे आपके चहेते सितारे, तस्वीरों में देखें किस एक्टर का रूप कितना बदला

Sat, 02 Jul 2022 06:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान, सलमान खान, ऋतिक रोशन - फोटो : social media
बॉलीवुड को आज भी एंटरटेनमेंट की दुनिया की सबसे बड़ी इंडस्ट्रीज में एक माना जाता है। आए दिन नए-नए लोग इसमें अपनी किस्मत आजमाने आते हैं, लेकिन कई सितारे ऐसे हैं, जिनकी जगह बॉलीवुड में आज तक कोई नहीं ले पाया है। वह सेलेब्स इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान रखते हैं। जी हां, बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं, जो अभी तक जवान और हैंडसम दिखते हैं। लंबे समय से इंडस्ट्री में एक्टिव इन अभिनेताओं ने बॉलीवुड फिल्मों में हर तरीके का किरदार निभाया है। इन निभाए किरदारों के लिए उन्हें दर्शकों का खूब प्यार भी मिला है। रील लाइफ में एक्टिंग हो या फिर रियल लाइफ में इन अभिनेताओं की क्यूटनेस, फैन्स ने इनकी पहली फिल्म से लेकर अब तक की हर मूवी के लुक को सराहा है। आज हम आपको हमारी इस रिपोर्ट में बॉलीवुड के कई एक्टर्स की डेब्यू फिल्म के लुक और उनके आज के लुक को दिखाने जा रहे हैं। तस्वीरों के माध्यम से हम देखेंगे कि आपके चहेते बॉलीवुड एक्टर्स में किस हद तक बदलाव आया है।  
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान - फोटो : social media
शाहरुख खान
रंगमंच की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड तक का बेहतरीन सफर तय करने वाले अभिनेता शाहरुख खान सभी के दिलों की धड़कन हैं। हाल ही में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपने 30 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर किंग खान ने अपने फैंस को तोहफा देते हुए अपनी आगामी फिल्म 'पठान' की रिलीज डेट का एलान किया था, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठे थे। वह पूरे चार साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख खान ने साल 1992 में आई फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन

3 of 7
आमिर खान - फोटो : social media
आमिर खान
इन दिनों अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे आमिर खान ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से किया था। आमिर खान अपनी फिल्मों के हर किरदार को परफेक्शन के साथ निभाने के लिए जाने जाते हैं। अपने किरदारों को पर्दे पर उतारने के लिए अक्सर आमिर अपनी बॉडी का ट्रांसफॉर्मेशन करने के लिए भी पहचाने जाते हैं। चाहे वह फिल्म 'गजनी' का भूलने वाला अमीर आदमी हो या फिर 'दंगल' का अड़ियल बाप। उनका हर किरदार पर्दे पर कुछ खास लेकर आता है। 

4 of 7
ऋतिक रोशन - फोटो : social media
ऋतिक रौशन  
दुनिया के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स की लिस्ट में अपना नाम अंकित करवाने वाले बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी फिटनेस को लेकर देश-विदेश में पॉपुलर हैं। ऋतिक की अदाकारी के साथ-साथ फिटनेस और बॉडी की तारीफ भी हर कोई करता है। उन्हें देखकर यह कह पाना बहुत ही मुश्किल है कि वह दो बच्चों के पिता भी हैं। बॉलीवुड के इस हैंडसम हंक ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से की थी। उसमें नजर आया यंग और चार्मिंग लड़का, आज भी उतना ही हैंडसम लगता है। ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'विक्रम वेधा' में व्यस्त हैं, जिसके लिए उन्होंने अपनी दाढ़ी बढ़ाकर अपने आप को रफ एंड टफ लुक दे रखा है।
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान - फोटो : social media
सलमान खान
साल 1989 में आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' का प्यार में कुछ भी कर गुजरने के लिए तैयार रहने वाला नौजवान लड़का आज बॉलीवुड इंडस्ट्री का भाई जान बन गया है। जी हां, हम बात कर रहे हैं सलमान खान की। चॉकलेटी बॉय की तरह अपने करियर की शुरुआत करने वाले सलमान आज बॉलीवुड में एक जबरदस्त एक्शन हीरो के तौर पर पहचाने जाते हैं। बैक टू बैक एक्शन फिल्में करने के कारण उन्होंने अपने आप को 50 साल से ज्यादा की उम्र में भी फिटर रखा हुआ है। सलमान इन दिनों अपने दो प्रोजेक्ट्स 'कभी ईद कभी दिवाली' और 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं।     
विज्ञापन

6 of 7
अक्षय कुमार - फोटो : social media
अक्षय कुमार
बैक टू बैक तीन फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद अक्षय कुमार की साख बॉलीवुड में कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी से पता चलता है कि साल 1991 में 'सौगंध' से डेब्यू करने के बाद से उन्होंने इंडस्ट्री में कितना कुछ कमाया है। अपने करियर की शुरुआत से ही फिट और एक्टिव दिखने वाले अक्षय को यूं ही खिलाड़ी कुमार नहीं कहा जाता है। वह सही में खिलाड़ियों की तरह ही फिट और एक्टिव हैं। मार्शल आर्ट्स में ट्रेंड अक्षय किसी भी बॉलीवुड स्टार से पीछे नहीं हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' और 'राम सेतु' की शूटिंग में व्यस्त हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुनील शेट्टी - फोटो : social media
सुनील शेट्टी 
90 के दशक में अक्षय कुमार को एक्शन में अगर कोई टक्कर दे पाता था, तो वह बस एक ही हीरो था जिसका नाम सुनील शेट्टी है। आज चाहे सुनील शेट्टी फिल्मी पर्दे से दूर अपनी जिंदगी जी रहे हों, लेकिन एक समय था, जब वह एक्शन के किंग हुआ करते थे। हालांकि फिल्मी पर्दे से दूर होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह फिट नहीं रहे। सुनील शेट्टी आज भी फिट हैं। वह लुक्स और फिटनेस के मामले में अपने बेटे को कड़ी टक्कर देते हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू साल 1992 में आई फिल्म 'बलवान' से किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें