इनमें सलमान खान के साथ की 'जुड़वां' और 'बंधन' फिल्म सुपरहिट रही। इसके बाद 'सजना', 'घरवाली बाहरवाली', 'मैं तेरे प्यार में पागल', 'क्रोध', 'बेटी नंबर 1', 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता', 'जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी' फिल्में भी कीं। रंभा की आखिरी बॉलीवुड 'दुकान-पिला हाउस' थी। इस फिल्म के बाद रंभा ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि वह मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी जैसी भाषाओं में फिल्में करती रहीं। खास बात यह है कि रंभा को कुछ लोग दिव्या भारती की हमशक्ल भी कहते हैं।