फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो से रातों-रात स्टार बनी रानू मंडल की अचानक बदल गई किस्मत, दिखने लगीं हैं अब ऐसी

Wed, 28 Aug 2019 11:42 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ranu Mondal - फोटो : Amar Ujala
Then and Now कॉलम में आज हम बात करेंगे रानू मंडल की। 'एक प्यार का नगमा है' गाना गाकर रातोंरात लाइमलाइट में आई महिला रानू मंडल (Ranu Mondal) अब किसी स्टार से कम नहीं हैं। रानू की आवाज की तुलना लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज से होने लगी है। रानू का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद उनकी आवाज के मुरीद लोगों की संख्या लगातार बढ़ती गई। सफलता के बाद रानू का मेकओवर भी हो चुका है। मेकओवर के बाद रानू मंडल को तो कुछ तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल है। 
विज्ञापन

2 of 5
Singer Ranu - फोटो : Facebook
रानू अपना गुजारा रेलेवे स्टेशन पर और लोकल ट्रेन में गाना गाकर करती थीं। इस दौरान रानू का गाना गाते हुए वीडियो एक शख्स ने पश्चिम बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। इस वीडियो को खूब शेयर किया गया। इस वीडियो ने ऐसी हलचल मचाई की देखते ही देखते रानू का गाना लोगों के दिलों में घर कर गया। रानू इतनी मशहूर हो गईं कि उन्हें विदेश से भी ऑफर मिलने लगे।

यह भी पढ़ें:- 10 साल में कितनी बदल गईं कृष्ण का रोल निभाने वाली ये छोटी सी बच्ची, पहचानना भी मुश्किल
विज्ञापन

3 of 5
Ranu Mondal - फोटो : file photo
इस दौरान रानू के मेकओवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। तस्वीरों में रानू गुलाबी और सिल्वर कलर की सिल्क साड़ी पहने हुए हैं। इस लुक में उनका मेकअप और लाइट गुलाबी लिपस्टिक के साथ बाल खुले किए हुए हैं। इन तस्वीरों में रानू को पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। दरअसल, रानू का ट्रांसफॉर्मेशन एक शो के लिए किया गया था।

यह भी पढ़ें:- 16 साल में कितनी बदल गईं सलमान खान की हीरोइन, कुछ तस्वीरों में तो पहचानना भी मुश्किल

4 of 5
Ranu Mondal and Himesh Reshammiya - फोटो : Social Media
रानू ने हाल ही में अपना पहला गाना भी रिकॉर्ड किया है। रानू को यह मौका हिमेश रेशमिया ने दिया। हिमेश ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें रानू स्टूडियो में गाने की रिकॉर्डिंग कर रही थीं। उनके पास हिमेश खड़े थे और गाइड कर रहे थे। रानू को भले ही हिमेश ने गाने का मौका दिया हो लेकिन इसके पीछे सलमान खान के परिवार का बड़ा हाथ है। एक शो में हिमेश ने खुद इसका खुलासा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranu mondal with himesh reshammiya - फोटो : social media
हिमेश ने कहा कि 'सलमान भाई के पिता सलीम अंकल ने एक बार मुझे सलाह दी थी कि जब भी तुम जिंदगी में किसी प्रतिभावान इंसान से टकराओ तो उसे कभी जाने मत दो। उन्होंने मुझे ये भी कहा था कि उस इंसान को अपने प्रतिभा के बलबूते आगे बढ़ने में मदद करो।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें