फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल में इतनी बदल गई है 'बॉर्डर' की कास्ट, देखें कितने बदल गए लुक्स

Thu, 13 Jun 2019 01:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेक्स, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सुनील शेट्टी और सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
आज भी जब वॉर फिल्मों की बात होती है तो सबसे पहले जुबां पर फिल्म 'बॉर्डर' का नाम आता है। 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर' इंडिया- पाकिस्तान के बीच हुई जंग पर बनी फिल्म थी। फिल्म को जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के न सिर्फ गाने बल्कि किरदार और डायलॉग्स भी सुपरहिट हुए थे। 13 जून 1997 को रिलीज हुई फिल्म को 13 जून 2019 को 22 साल पूरे हो जाएंगे। ऐसे में एक नजर फिल्म की कास्ट पर, कि कितने बदल गए हैं फिल्म के सेलेब्स के लुक्स...
विज्ञापन

2 of 9
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल
फिल्म में सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाया था। फिल्म में सनी देओल का 'मथुरा दास' वाला डायलॉग आज भी अक्सर कई लोग मजाकिया लहजे में ऑफिस में छुट्टी के लिए इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी
फिल्म में सुनील शेट्टी ने कैप्टन भैरों सिंह का किरदार निभाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने उस वक्त करीब 40 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

4 of 9
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय खन्ना
फिल्म में अक्षय खन्ना ने लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म का गाना 'संदेसे आते हैं' सुपरहिट हुआ था।
विज्ञापन

5 of 9
जैकी श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने फिल्म में विंग कमांडर एंडी बाजवा का किरदार निभाया था। फिल्म के एक्शन सीन्स बेहद शानदार शूट किए गए थे। 
विज्ञापन

6 of 9
पूजा भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
पूजा भट्ट
फिल्म में पूजा भट्ट ने कमला का किरदार निभाया था। फिल्म में पूजा के कमला वाले रोल को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन

7 of 9
पुनीत इस्सर - फोटो : सोशल मीडिया
पुनीत इस्सर
पुनीत इस्सर ने फिल्म में सूबेदार रतन सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में एक फौजी के जीवन को फौजी के नजरिए से दिखाया गया था।

8 of 9
राखी - फोटो : सोशल मीडिया
राखी गुलजार
फिल्म में राखी ने लेफ्टिनेंट धर्मवीर सिंह (अक्षय खन्ना) की मां का किरदार निभाया था। फिल्म में प्यार के रंगों को भी काफी खूबसूरती से दिखाया गया था। न सिर्फ पत्नी बल्कि मां के किरदार पर भी काफी मेहनत की गई थी।
विज्ञापन

9 of 9
तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया
तब्बू
फिल्म में तब्बू ने मेजर कुलदीप सिंह की पत्नी का किरदार निभाया था। तब्बू की एक्टिंग ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें