सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने 1992 में फिल्म 'बलवान' से बॉलीवुड में कदम रखा। इसमें उनके साथ अभिनेत्री दिव्या भारती थीं। साल 1994 में सुनील शेट्टी के करियर में 'मोहरा' बड़ी हिट साबित हुई। सुनील शेट्टी की इमेज एक एक्शन हीरो की रही है लेकिन वो दर्शकों को हंसाने में भी कामयाब रहे। फिल्म 'हेरा फेरी', 'ये तेरा घर ये मेरा घर', 'वेलकम' और 'दे दना दन' से उन्होंने लोगों को खूब हंसाया भी है।