फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BAFTA Awards 2021: आदर्श गौरव को मिला 'द व्हाइट टाइगर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन, यहां देखिए नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट

Wed, 10 Mar 2021 11:15 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदर्श गौरव - फोटो : Insatagram- @gouravadarsh

फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में अपने शानदार अभिनय के लिए एक्टर आदर्श गौरव को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म ऐंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया है। उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन हासिल हुआ है। इसके अलावा इस फिल्म के निर्देशक रामिन बहरानी का नाम भी नॉमिनेट किया गया है।

विज्ञापन

2 of 5
आदर्श गौरव - फोटो : Insatagram- @gouravadarsh
रामिन बहरानी की इस फिल्म में आदर्श गौरव ने एक गरीब ड्राइवर बलराम हलवाई की भूमिका निभाई थी। आदर्श के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था। 'द व्हाइट टाइगर' में प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने भी अहम भूमिका निभाई थी। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म की एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर भी थीं। नामांकन की लीडिंग कैटेगरी में 6 नाम शामिल हैं, जो बाफ्टा ने इस प्रकार बताए हैं-
विज्ञापन

3 of 5
'द व्हाइट टाइगर' टीम - फोटो : Insatagram- @gouravadarsh
मंगलवार को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म ऐंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स की शॉर्ट लिस्टेड सूची जारी की गई। इससे पहले जब इसकी पहली सूची जारी की गई थी तो उसमें 'द व्हाइट टाइटर' को कुल 7 अलग-अलग श्रेणियों में नामांकित किया गया था। इसमें प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में सह-अभिनेत्री के तौर पर भी नामांकित किया गया था।

4 of 5
'द व्हाइट टाइगर' टीम - फोटो : Insatagram- @gouravadarsh
बता दें कि ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म ऐंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम 11 अप्रैल को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया जाएगा। 9 मार्च को जारी की गई लिस्ट में फिल्म 'नोमैडलैंड' और ब्रिटिश कमिंग ऑफ एज स्टोरी रॉक्स ने सबसे ज्यादा 7 नॉमिनेशन हासिल किए। 'द फादर', 'मैंक', 'प्रॉमिसिंग वुमन' और 'मिनारी' को 6-6 नॉमिनेशन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द व्हाइट टाइगर' टीम - फोटो : Insatagram- @gouravadarsh
बता दें कि अभिनेता आदर्श गौरव ने साल 2010 में रिलीज हुई शाहरुख खान-काजोल स्टारर फिल्म 'माई नेम इज खान' में शाहरुख खान के बचपन का रोल निभाया था। इसके अलावा आदर्श ने 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'मॉम' में भी अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनके साथ श्री देवी भी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें