Box Office Collection: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी अदाकारी से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहे हैं। वहीं 'द पैराडाइज' और 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' भी अच्छा कलेक्शन कर रही है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की नई फिल्म ‘द वन’ की रिलीज का आज तीसरा दिन है। पहले दो दिनों में इसने अच्छी कमाई की। आज रविवार को इसे वीकएंड का फायदा मिला है। साउथ के सुपरस्टार नानी की ‘द पैराडाइज’ भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों के अलावा हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' ने आज कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
2 of 5
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'द वन' को मिला वीकएंड का फायदा
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वीकएंड पर इसे भरपूर फायदा मिला है।
बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने भी बढ़िया शुरुआत की है।
फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ का कलेक्शन किया था।
दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और इसने 11.25 करोड़ रुपये कमाए।
तीसरे दिन इसे रविवार की छुट्टी का फायदा मिला है। आज खबर लिखे जाने तक इसने 12.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म ने तीन दिनों में कुल 31.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
द वन टीजर
- फोटो : Youtube @balajimotionpictures
'द वन' ने तोड़े रिकॉर्ड
'द वन' ने बॉक्स ऑफिस पर इस साल कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं। 'द वन' ने ओपनिंग वीकएंड में जहां 31.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, वहीं अक्षय कुमार की 'हैवान' ने ओपनिंग वीकएंड पर 7.35 करोड़ रुपये ही कमाए थे। इसी तरह से 'हनुमान अंश' ने पहले तीन दिनों में 60 लाख रुपये ही कमाए थे। 'बंटवारा 1947' ने 25.15 करोड़ रुपये कमाए थे। रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' की कमाई 17.25 करोड़ रुपये रही थी। फिल्म 'इक्कीस' ने पहले वीकएंड पर 22.05 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह देखें तो 'द वन' ने पहले वीकएंड पर इनसे ज्यादा कमाई की है।
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी और कीर्ति सुरेश
- फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani
नानी की फिल्म का कलेक्शन
साउथ के सुपरस्टारा नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' की बात करें, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत अच्छी रही है। पहले दिन इसने 34.65 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन इसने 14.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन खबर लिखे जाने तक इसने 13.08 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज से पहले स्पेशल शोज में इसने 11.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 89.48 करोड़ रुपये हो गया है।