फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: किन फिल्मों ने हिलाया 'हनुमान अंश' का सिंहासन? जानें 'मिर्जापुर द मूवी' का कलेक्शन

Fri, 25 Sep 2026 09:00 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: 'हनुमान अंश' को नई फिल्मों 'द वन' और 'द पैराडाइज' से कड़ी टक्कर मिलने लगी है। जानिए इसने और 'मिर्जापुर' ने आज कितना कलेक्शन किया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में इन दिनों कई नई फिल्में रिलीज हुईं। इन फिल्मों के बीच 'हनुमान अंश' अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं। वहीं 'मिर्जापुर: द मूवी' भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। हालांकि 'हनमान अंश' को अब नई फिल्म 'द वन' और 'द पैराडाइज' से टक्कर मिल रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने कितना कमाया?
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अदाकारी वाली फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ को रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब भी ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। तीसरे गुरुवार को इसने 1.40 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे शुक्रवार को इसने खबर लिखे जाने तक 58 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 223.38 करोड़ रुपये हो गया है।

बिग बॉस 20: उदिति और काजी को अपशब्द कहने पर खूब ट्रोल हो रहीं रीति तिवारी, यूजर्स दे रहे ऐसे ताने

विज्ञापन

3 of 5
रेसिडेंट ईविल - फोटो : एक्स
'रेसिडेंट ईविल' का क्या है हाल?
  • हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'रेसिडेंट ईविल', ‘वाइब’ और 'दायरा' जैसी बॉलीवुड फिल्मों से अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
  • बजट के हिसाब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत कमाई कर रही है।
  • पहले गुरुवार को इसने 1.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • आज आठवें दिन खबर लिखे जाने तक इसने 41 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
  • अब तक फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14.93 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
जारी है 'हनुमान अंश' की कमाई 
फिल्म 'हनुमान अंश' ने आज बॉक्स ऑफिस पर 50 दिन पूरे कर लिए हैं। रिलीज के इतने दिन होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। सातवें गुरुवार को इसने 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। आज खबर लिखे जाने तक इसने 2.59 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 290.77 करोड़ रुपये हो गया है। देर रात इस फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द वन, द पैराडाइज - फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' को किससे मिल रही टक्कर?
  • फिल्म 'हनुमान अंश' को अब 'द पैराडाइज' और 'द वन' से कड़ी टक्कर मिलने लगी है।
  • दूसरे दिन नानी की फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 11.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • वहीं 'द वन' ने आज पहले दिन खबर लिखे जाने तक 7.47 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें