फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: क्या 'द वन' और नानी की फिल्म को मिला वीकएंड का फायदा? 300 करोड़ क्लब की ओर बढ़ी 'हनुमान अंश'

Sun, 27 Sep 2026 08:01 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: शनिवार का दिन लगभग हर फिल्म के लिए अच्छा रहा है। नई रिलीज हुई 'द वन' ने और 'हनुमान अंश' ने सबसे अच्छी कमाई की है। जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन।
 
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर नई रिलीज हुई फिल्म 'द वन' के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है। नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं 'मिर्जापुर: द मूवी' के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल आया है। जहां वीकएंड पर 'हनुमान अंश' की कमाई में एक बार फिर इजाफा हुआ है, वहीं यह 300 करोड़ क्लब की ओर कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन

2 of 6
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'द वन' का कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी से सजी फिल्म 'द वन-फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' 25 सितंबर को रिलीज हुई। दीपक कुमार मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय को पसंद किया है।
  • बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर इसने 8 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • दूसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने 11 करोड़ का कलेक्शन किया है।
  • इस तरह से इस फिल्म ने कुल 19 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 80 से 100 करोड़ रुपये के करीब है। इस हिसाब से इसका प्रदर्शन औसत है।
विज्ञापन

3 of 6
द पैराडाइज - फोटो : X
द पैराडाइज
श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' ने ओपनिंग डे पर 34.65 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 14.90 करोड़ रुपये रहा। तीसरे दिन इसने 15.25 करोड़ रुपये कमाए। रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग में इसने 11.60 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 76.40 करोड़ रुपये हो गया है।

सुनीता आहूजा: 'मेरा घर टूट रहा है', गोविंदा के अफेयर की अफवाहों के बीच पत्नी ने जेन-जी और महिलाओं से की अपील

4 of 6
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर - फोटो : सोशल मीडिया
एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर
मार्वल की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स: एंडगेम' ने एक बार फिर सिनेमाघरों में वापसी कर ली है। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म को सात साल बाद मार्वल इसे 'एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर' के नाम से दोबारा रिलीज किया गया है। यह फिल्म भारत में 25 सितंबर को सिनेमाघरों में लगी। ओपनिंग डे पर इसने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन इसने 7.65 करोड़ रुपये कमाए। इसका कुल कलेक्शन 14.90 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में अली फजल और जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@jitendrak1
मिर्जापुर द मूवी
शुरुआत में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ रही है। कल 23वें दिन इसने 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इससे एक दिन पहले 22वें दिन एक करोड़ रुपये कमाए थे। 'मिर्जापुर द मूवी' का टोटल नेट कलेक्शन 225.35 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
हनुमान अंश का भौकाल कायम
  • बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का दबदबा जारी है।
  • शनिवार को इसकी रिलीज के 51 दिन पूरे हो गए।
  • वीकएंड पर इसकी कमाई में उछाल आया है।
  • कल 51वें दिन इसने 6.50 करोड़ रुपये कमाए।
  • इससे एक दिन पहले शुक्रवार को इसने 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • टोटल नेट कलेक्शन 298.03 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि आज यह फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें