फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Devgan: जिंदगी के सारे फैसले कौन लेता है? इशारों इशारों में काजोल के लिए अजय देवगन ने कह दी यह बड़ी बात

Tue, 13 Jun 2023 10:51 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अजय देवगन और काजोल इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। इंडस्ट्री में इनके रिश्तों की मिसाल दी जाती है। दोनों एक दूसरे की बहुत ही इज्जत करते हैं। लेकिन, जब सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के बारे में बात करने की बारी आती है तो सीधी बात न करके इशारों इशारों में ऐसी बात कह देते हैं कि सामने वाला समझ जाता है कि वह आखिर में कहना क्या चाहते हैं ?
विज्ञापन

2 of 5
काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऐसा ही एक वाक्या वेब सीरीज 'द ट्रायल : प्यार कानून धोखा' के ट्रेलर लांच के दौरान सोमवार को मुंबई में देखने को मिला जब अभिनेता अजय देवगन से एंकर ने एक सवाल किया। एंकर के उस सवाल का सीधा जवाब न देकर अजय देवगन ने ऐसा जवाब दिया कि समझने वाले समझ गए कि वह क्या कहना चाह रहे हैं ? दरअसल, इस वेब सीरीज का निर्माण अजय देवगन ने भी किया है। जब अजय देवगन से सवाल किया गया कि सीरीज की शूटिंग के दौरान काजोल कैसे पेश आती थीं? इस सवाल के जवाब में अजय देवगन ने कहा, 'जिस तरह से घर पर रहती हैं,उसके एकदम विपरीत।'
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अजय देवगन ने कहा, 'काजोल के अलावा जितने भी इस सीरीज में काम करने वाले कलाकार हैं, सभी बहुत अच्छे हैं। और, सभी ने बहुत ही अच्छा काम किया है। काजोल भी शूटिंग के दौरान ऐसे ही पेश आईं, जैसे कि बाकी के कलाकार पेश आए। इस सीरीज की शूटिंग के दौरान बाकी कलाकारों ने जितनी मेहनत की है, उससे कहीं ज्यादा मेहनत काजोल ने की है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं था कि घर की सीरीज है तो कभी भी आओ जाओ।'

4 of 5
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सवाल-जवाब का सिलसिला आगे बढ़ते ही जब अजय देवगन से पूछा गया कि घर पर किसकी ज्यादा चलती है। क्या काजोल घर पर अजय देवगन से जुड़ी जिंदगी के सारे फैसले लेती हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए पहले काजोल तपाक से बोल पड़ीं। उन्होंने कहा, 'बिल्कुल नहीं।' लेकिन इस सवाल का जवाब देने के बजाय अजय देवगन ने एंकर से ही सवाल पूछ लिए। उनके इस सवाल में एंकर के सवाल का जवाब छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता अजय देवगन ने एंकर से सवाल किया कि क्या आप की शादी हो गई है ? एंकर ने हां में सहमति जताई। अजय देवगन ने कहा, 'यहां जितने लोग भी बैठे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। इस सवाल का जो जवाब सबका होगा, वहीं मेरा भी जवाब है।' इस तरह से अजय देवगन ने बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह दिया। यानी कि घर पर वही होता है जो काजोल चाहती हैं और अजय देवगन की जिंदगी से जुड़े तमाम अहम फैसले वह खुद लेती हैं। इस बात को अजय देवगन से इशारों इशारों में सभी को समझा दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें