कोरोना काल से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म की चांदी देखने को मिल रही है। एक के बाद एक बड़े सितारे अपना डिजिटल डेब्यू करते देखे जा रहे हैं। वहीं, बीते दिन यह रिपोर्ट सामने आई कि शाहिद कपूर की डेब्यू वेब सीरीज 'फर्जी' अबतक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई है। इतना ही नहीं राज और डीके के निर्देशन में बनी 'फर्जी' ने 'मिर्जापुर' और 'रुद्रा' जैसी शानदार सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, अब राज और डीके एक्टर वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' के सेट पर इस सक्सेस को सेलिब्रेट करते नजर आए हैं।