फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरा वसीम के फैसले को किसी ने किया सपोर्ट तो किसी ने बताया बेवकूफी, जानें कौन क्या बोला

Mon, 01 Jul 2019 06:27 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
zaira wasim - फोटो : instagram
बॉलीवुड में 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली जायरा वसीम ने अचानक ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया । जायरा का कहना है कि उन्होंने ये फैसला अपने धर्म से दूर जाने की वजह से लिया है । जायरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि वो भटक गई थीं । अपने धर्म से दूर जाने लगी थीं । अब उन्हें इस गलती का एहसास है। 
विज्ञापन

2 of 8
zaira wasim
जायरा के इस फैसले पर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली है। जायरा की अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' है जिसकी शूटिंग उन्होंने कुछ दिन पहले ही खत्म की है । इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने जायरा का सपोर्ट किया है । उन्होंने कहा, 'जायरा बहुत अच्छी कलाकार हैं । हम खुशकिस्मत हैं कि उसने हमारी फिल्म में आयशा चौधरी का रोल निभाया ।'
विज्ञापन

3 of 8
zaira wasim
'पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान वो बहुत प्रोफेशनल रही । इंडस्ट्री छोड़ने का ये उसका फैसला है । उसने बहुत सोचा-समझा होगा । हम हर कदम पर उसके साथ हैं ।' बता दें कि 'द स्काई इज पिंक' रॉय कपूर फिल्म्स के अंतर्गत प्रोड्यूस हुई है । जायरा की बात करें तो उनके इस फैसले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने नाराजगी जताई है।

4 of 8
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala
रवीना टंडन ने ट्विटर पर लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता, जिन्होंने महज 2 फिल्मों में काम किया है और वो इंडस्ट्री के प्रति कृतज्ञता महसूस नहीं करते हैं । उन्हें यहां क्या-कुछ मिला है। उम्मीद करिए कि वो शांति के साथ यहां से निकल जाएं और अपने उल्टे रास्तों पर चलने वाली सोच को खुद तक ही सीमित रखें।'
 
विज्ञापन

5 of 8
zaira wasim
वहीं बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने भी अपने विचार साझा किए । उन्होंने लिखा, 'मेरे रोंगटे खड़े हो गए! बॉलिवुड की टैलेंटेड ऐक्ट्रेस जायरा वसीम अब एक्टिंग छोड़ना चाहती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके एक्टिंग करियर के कारण अल्लाह में उनका विश्वास खत्म हो रहा है। यह बहुत ही बेवकूफीभरा निर्णय है! मुस्लिम समुदाय की कई प्रतिभाओं को बुर्के के अंधकार में जाने के लिए मजबूर किया जाता है।'
विज्ञापन

6 of 8
Zaira Wasim - फोटो : File Photo
एक्टर इकबाल खान ने लिखा, 'ज़ायरा वसीम एक्टिंग छोड़ना चाहती हैं इसमें बड़ी बात क्या है, ये उनकी च्वॉइस है । हो सकता है कि वो जो कर रही थी वो गलत था और वो उसे नहीं करना चाहती । मैं एक एक्टर हूं, मैं कुछ गलत नहीं कर रहा और ये सब मुझे मेरे धर्म का पालन करने से नहीं रोकता ।'
विज्ञापन

7 of 8
Zaira Wasim - फोटो : instagram
पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह ने भी जायरा के फैसले पर सवाल उठाया । उन्होंने एक खबर को कोट करते हुए ट्विटर पर लिखा, "दंगल स्टार ज़ायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला लिया है । उनका कहना है कि इससे इस्लाम को ख़तरा था। ज़ायरा अब आगे क्या करेंगी, बुर्का या नकाब?"
विज्ञापन

8 of 8
Nagma
एक्ट्रेस नगमा ने लिखा, 'जायरा बहुत बहादुर लड़की है । हमें उसकी हिम्मत की तारीफ करनी चाहिए और ऐसे वक्त में उसके साथ खड़ा रहना चाहिए । जो काम तुमने किया उसे सभी ने पसंद किया है । तुम्हारे जज्बे को सलाम, इसे हमेशा अपने अंदर जिंदा रखना । हमेशा खुश रहो ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें