फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरा की बॉलीवुड में वापसी पर 'पिता' ने जताई उम्मीद, एक्ट्रेस ने धर्म के नाम पर छोड़ दिया सिनेमाजगत

Sat, 28 Sep 2019 11:11 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Zaira Wasim - फोटो : Twitter
'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री जायरा वसीम ने बीती जून को सिनेमाजगत को छोड़ने की घोषणा की थी। उनके इस एलान के बाद बॉलीवुड से लेकर जायरा के फैंस तक ने सोशल मीडिया पर उनके इस फैसले पर प्रतिक्रियाएं दी। सिनेमाजगत छोड़ने के जायरा वसीम के फैसले को कई फिल्मी सितारों ने निजी बताया तो कुछ कलाकारों ने उनकी इसके लिए आलोचना भी की। 
विज्ञापन

2 of 5
The Sky Is Pink - फोटो : social media
जायरा वसीम ने बॉलीवुड छोड़ने से पहले फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग को पूरा कर लिया था। इस फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फरहान खान भी नजर आएंगे। ऐसे में जायरा वसीम के सिनेमाजगत को छोड़ने की घोषणा पर अब अभिनेता फरहान खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन में जुटे फरहान अख्तर ने हाल ही में मुंबई मिरर को इंटरव्यू दिया। यहां उन्होंने फिल्म के अलावा जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर बात की। 
विज्ञापन

3 of 5
the sky is pink - फोटो : social media
फरहान अख्तर ने कहा- 'हर व्यक्ति का अधिकार है कि वह अपनी जिंदगी के साथ जो करना चाहता है वह कर सकता है। हमारे लिए यह कहना सही नहीं है कि यह सही है या गलत, लेकिन जिसने भी जायरा के साथ काम किया,उसको उम्मीद होगी कि वह अपना मन बदल लेंगी।' इसके अलावा फरहान अख्तर ने जायरा वसीम को लेकर और भी बातें कीं। फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में फरहान अख्तर जायरा वसीम के पिता का किरदार कर रहे हैं। 

4 of 5
Priyanka Chopra and Zaira Wasim - फोटो : Social Media
वहीं फरहान अख्तर से पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी जायरा वसीम के सिनेमाजगत को छोड़ने की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। प्रियंका ने कहा- 'जायरा का यह फैसला निजी है। किसी के पास भी यह अधिकार नहीं है कि उसे बताए कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। मैंने जायरा से कई मामलों पर बातचीत की है लेकिन इस फैसले पर नहीं।' गौरतलब है कि जायरा को 'द स्काई इज पिंक' का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zaira Wasim - फोटो : you tube
30 जून को जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर सिनेमाजगत को छोड़ने का एलान किया था। जायरा ने लिखा था- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। मैंने बॉलीवुड में कदम रखा जिसने पॉपुलैरिटी के रास्ते मेरे लिए खोल दिए। धीरे-धीरे युवाओं के रोल मॉडल के तौर पर मुझे देखा जाने लगा। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। यह मुझे मेरे ईमान से दूर कर रहा है।' आपको बता दें, जायरा वसीम ने 'दंगल' फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म में जायरा ने आमिर खान की बेटी का किरदार निभाया था। इसके बाद 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें