फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Runway 34: अजय देवगन की फिल्म का दूसरा गाना 'द फॉल' रिलीज, यात्रियों को बचाने की जद्दोजहद करते दिखे अभिनेता

Thu, 21 Apr 2022 02:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 के दमदार ट्रेलर के बाद दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रनवे 34 में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह भी नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस फिल्म में अजय देवगन कैप्टन विक्रांत खन्ना की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म विक्रांत खन्ना के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है। इसमें दिखाया गया है कि अजय देवगन की फ्लाइट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से टेक-ऑफ करने के बाद खराब मौसम में तूफान में फंस जाती है। इसका ट्रेलर 21 मार्च को रिलीज कर दिया गया था।
विज्ञापन

2 of 4
रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
सच्ची कहानी पर आधारित अजय देवगन की फिल्म का गाना 'द फॉल' रिलीज हो गया है। गाने के लिरिक्स आदित्य शर्मा ने लिखे हैं। वहीं गाने को जसलीन रॉयल ने अपनी आवाज दी है। इसमें प्लेन क्रैश होता हुआ दिख रहा है और प्लेन में बैठे सभी लोगों के चेहरे पर खौफ नजर आ रहा है। गाने में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह, बोमन ईरानी नजर आ रहे हैं। रनवे 34, 29 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज के लिए तैयार है।

विज्ञापन

3 of 4
रनवे 34 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इससे पहले 2 अप्रैल को अजय देवगन के जन्मदिन के अवसर पर उनकी फिल्म का पहला गाना 'मितरा रे' रिलीज हुआ था। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। गाने को अरिजीत सिंह और जसलीन रॉयल ने गाया है। इसके लिरिक्स आदितत्य शर्मा ने लिखे हैं। गाने में अजय देवगन 35 हजार फीट ऊंची उड़ान भरते समय फ्लाइट में फंसे लोगों की जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म रनवे 34 - फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म की कहानी 2015 में जेट एयरवेज की दोहा से कोच्चि जाने वाली एक फ्लाइट की सच्ची कहानी से ली गई है। 2015 में खराब मौसम और विजिबिलिटी कम होने के बाद भी पाइलेट ने बहुत मुश्किल से फ्लाइट को एपयपोर्ट पर लैंड कराया था। कहते हैं कि ये एक ब्लाइंड लैंडिग थी, जिसमें करीब 150 यात्रियों की जान दांव पर लगी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें