फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Sabarmati Report: छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई 'द साबरमती रिपोर्ट', सीएम ने बताया फिल्म देखने का ये कारण

Tue, 19 Nov 2024 11:32 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द साबरमती रिपोर्ट' को मध्य प्रदेश राज्य के बाद अब छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
हिंदी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' गुजरात में हुए गोधरा कांड पर आधारित है। इस फिल्म को मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है। बीजेपी से राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने इस बात की घोषणा की है। साथ ही राज्य के सीएम ने इस फिल्म को देखने की वजह भी साफ की है।
विज्ञापन

2 of 5
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
छत्तीसगढ़ में नहीं लगेगा टैक्स
फिल्म को बीजेपी की सरकार वाले राज्य छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म 15 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म में 27 फरवरी साल 2002 में हुए गोधरा ट्रेन हादसे को दिखाया गया है। इस हादसे में 59 लोगों की मौत हो गई थी। गोधरा स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस के एस-6 डब्बे में आग लगा दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@ektakapoor
छत्तीसगढ़ सरकार ने कही ये बात
फिल्म को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा, इस फिल्म में उस समय हुई घटना की सच्चाई को दिखाया गया है, जो 22 साल पहले गुजरात में हुई थी। फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी प्रशंसा मिल चुकी है।

4 of 5
द साबरमती रिपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा प्रदर्शन
फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं। फिल्म ने 5 दिनों में कुल 8.5 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतना कुछ खास नहीं कर पा रही है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, फिल्म की कहानी को राजनेताओं से बहुत तारीफें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'द साबरमती रिपोर्ट' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एकता कपूर ने बनाई साबरमती रिपोर्ट
इस फिल्म में विक्रांत मैसी एक पत्रकार की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को टीवी की दुनिया की हस्ती एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें