फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Rana Daggubati Show: राणा दग्गुबाती का ट्रेलर रिलीज, शो में बोले नागा चैतन्य, चाहते हैं हैप्पी मैरिड लाइफ

Fri, 15 Nov 2024 04:59 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सितारे और बाहुबली के भल्लालदेव अपने चैट शो के साथ ओटीटी पर नजर आने वाले हैं। इस शो का ट्रेलर जारी हो चुका है। शो में पहुंचे नागा चैतन्य ने अपनी शादी को लेकर कुछ बातें की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
साउथ सिनेमा के सितारे राणा दग्गुबाती अपने टॉक शो 'द राणा दग्गुबाती शो' के साथ नजर आने वाले हैं। इस शो का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस शो को ओटीटी पर अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है। शो में साउथ के बड़े सितारे पहुंचे और अपने जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
नागा चैतन्य ने कही ये बात
इस शो में साउथ सिनेमा के बड़े सितारे पहुंचे। शो में राणा दग्गुबात ने पूछा कि नागा अपने जीवन में क्या चाहते हैं। नागा चैतन्य ने बताया कि वे अपने जीवन में एक हैप्पी मैरिड लाइफ और कुछ बच्चे चाहते हैं। इस पर राणा कहते हैं वैंकी अंकल की तरह, तो चैतन्य कहते हैं, नहीं...नहीं..और दोनों जोर से हंसने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
शो में पहुंची राणा दग्गुबाती की पत्नी
राणा दग्गुबाती की पत्नी मिहिका बजाज भी इस शो में अपने निजी जीवन को लेकर बात करती नजर आती हैं। इस सो में राणा अपनी ही पत्नी से पूछते हैं कि आप शादी करके अच्छा महसूस कर रही हैं। इस पर उनकी पत्नी कहती हैं, हां बिल्कुल आपने मुझसे शादी की है।
 

Nayanthara: जब नयनतारा ने बदला अपना धर्म, हिंदु रीति रिवाज से की शादी, विग्नेश शिवन के साथ जोड़ा जन्मों का साथ

4 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
शो में नजर आएंगे ये सितारे
इस शो के ट्रेलर में राणा दग्गुबाती कई सितारों से बात करते हैं। शो में सुमा कनकला, नानी, प्रियंका मोहन, तेजा सज्जा, सिद्धु जोनालागड्डा, श्रीलीला, दुलकर सलमान, मीनाक्षी चौधरी, नागा चैतन्य, सुमंत यारलागड्डा, मिहिका दग्गुबाती, मालविका दग्गुबाती, प्रशांत पोटलुरी, एसएस राजामौली, राम गोपाल वर्मा, ऋषभ शेट्टी, नेहा शेट्टी, प्रगति शेट्टी जैसे बड़े सितारे नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राणा दग्गुबाती - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
इस दिन से शुरू होगा राणा दग्गुबाती का शो
राणा दग्गुबाती का शो इसी साल 23 नवंबर से शुरू होने वाला है। राणा दग्गुबाती द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में आठ एपिसोड होंगे। शो में टॉलीवुड हस्तियों के जीवन की एक अनफिल्टर्ड झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें