फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocking Star Yash: केजीएफ एक्टर यश ने परिवार संग मनाया जन्मदिन, रिलीज हुआ ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का नया पोस्टर

Sat, 08 Jan 2022 06:03 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केजीएफ एक्टर यश - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन को यश ने अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हैं। इस तस्वीर में नजर आ रहा है कि यश अपने दोनों बच्चों को गोद में लिए हुए हैं और उनके बगल में उनकी पत्नी राधिका पंडित मौजूद हैं। इस दौरान यश का बेटा सामने रखा केक काट रहा है।

इस तस्वीर के साथ यश ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन ने मुझे कभी उत्साहित नहीं किया। यह वह खुशी है, जो मैं अपने आस-पास देखता हूं, और विशेष रूप से मेरे नन्हे-मुन्नों के साथ, वे मेरी जान हैं। इस अवसर पर मैं आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों में से प्रत्येक को धन्यवाद देना चाहता हूं। उम्मीद है कि, सभी सुरक्षित हैं। ख्याल रखना।’
 
विज्ञापन

2 of 5
केजीएफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यश ने फैंस को दिया तोहफा
यश द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। हालांकि, अपने बर्थडे के मौके पर सुपरस्टार यश ने भी अपने फैंस को एक प्यारा सा तोहफा दिया है, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस यश की अपकमिंग फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यश के बर्थडे के मौके पर इस फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर सोशल मीडिया पर सामने आ गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : Hombale Films/YouTube
सामने आया फिल्म का नया पोस्टर
निर्देशक प्रशांत नील ने ट्विटर पर ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें यश का एंग्री लुक देखने को मिल रहा है, जो रॉकी के किरदार में हैं। इस पोस्टर के बैकग्राउंड में लिखा हुआ है, ‘रॉकिंग स्टार।’ और रॉकी के साइड में भी लिखा है, ‘सावधान आगे खतरा है।’ पोस्टर में रॉकी भाई का गुस्से वाला चेहरा भी साफ नजर आ रहा है। इस पोस्टर के साथ निर्देशक ने कैप्शन में लिखा कि सावधान आगे खरता है! हैप्पी बर्थडे मेरे रॉकी। इसके आगे कैप्शन में फिल्म की रिलीज डेट 14 अप्रैल, 2022 लिखी हुई है यानी मेकर्स इस फिल्म को रिलीज करने के लिए तैयार हैं।


 

4 of 5
केजीएफ चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल रिलीज हुआ था टीजर
पिछले साल भी यश ने अपने बर्थडे पर फैंस को ऐसा ही एक गिफ्ट दिया था। उस दौरान ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ का टीजर रिलीज किया गया था और ये सब कुछ फैंस की डिमांड पर हुआ था। फैंस ने फिल्म के टीजर को काफी ज्यादा पसंद किया था। इसी वजह से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
14 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म
यश की फिल्म ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म में रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज और अन्य एक्टर्स शामिल हैं। फिल्म का पहला चैप्टर साल 2018 में रिलीज हुआ था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में यश रॉकी भाई के किरदार में थे, जो विलेन होने के बावजूद अच्छे-अच्छो हीरो पर भारी पड़ते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें