फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govinda: गोविंदा ने साक्षात्कार के दौरान किया खुलासा, 10 से ज्यादा फिल्मों को ठुकराने की बताई वजह, पढ़िए

Sat, 08 Jan 2022 05:18 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
गोविंदा ने फिल्म 'लव-86' से डेब्यू किया था। उस समय इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, जिसकी वजह से अभिनेता गोविंदा का अभिनय करियर ऊंचाइयों को छुने लगा। उन्हें बैक-टू-बैक कई फिल्में ऑफर हुईं।  उन्होंने कई फिल्में साइन कीं। अपने डेब्यू के बाद महज चार साल में गोविंदा की 40 फिल्में रिलीज हुई। हालांकि एक पुराने साक्षात्कार में, गोविंदा ने खुलासा किया कि उन्होंने 40 नहीं बल्कि 70 से अधिक फिल्में साइन की थीं।
विज्ञापन

2 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
1987 में रिलीज हुई फिल्म "घर में राम, गली में श्याम" के सेट पर किए गए एक साक्षात्कार में अभिनेता ने फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत के बारे में बात की और बताया कि कैसे वह एक ही समय में कई परियोजनाओं पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
यह साक्षात्कार आईटीएमबी शो के लिए किया गया था। साक्षात्कार के दौरान जब होस्ट ने अभिनेता से पूछा कि क्या अफवाहों में कोई सच्चाई है कि उन्होंने पहली बार सफलता का स्वाद चखने के बाद कई फिल्में साइन की थी, तो गोविंदा ने सिर हिलाया और कहा, "मेरे पास 70 फिल्में थीं।" जब साक्षात्कारकर्ता ने पूछा कि क्या उनका मतलब है कि वह उस समय इतनी सारी फिल्मों में काम कर रहे थे, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं, मेरे पास एक समय में 70 फिल्में थीं।"

4 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने समझाया कि उन्हें सभी फिल्मों में अभिनय करने का समय नहीं मिल पा रहा था इसलिए उन्होंने उनमें से कुछ फिल्मों को छोड़ दिया था। “इनमें से 8-10 फिल्मों के निर्माताओं ने फिल्म को बंद करने का फैसला लिया था या शायद 5-6 ने। फिर 4-5 फिल्में डेट्स और शेड्यूलिंग की वजह से मुझे छोड़नी पड़ीं। गोविंदा ने आगे बताया कि एक समय में इतने सारे प्रोजेक्ट करने का मतलब था कि कभी-कभी मैं एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करता था।

विज्ञापन

5 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
यह पूछे जाने पर कि क्या वह इतने कम समय में इतने काम और इतने लोगों के साथ काम करना एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं, गोविंदा ने जवाब दिया, "यह कोई उपलब्धि नहीं है। यह बस होता है। मैं इतना जानता हूं कि किसी-किसी का समय होता है।"
विज्ञापन

6 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

गोविंदा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने एक साथ कई प्रोजेक्ट साइन किए क्योंकि सभी एक-दूसरे से अलग थे। “पहली रिलीज "लव-86" थी जहां मैंने रोमांटिक कॉमेडी और डांस किया था। 'इल्जाम' में मेरा रोल इमोशनल था। फिर, 'प्यार करके देखो' में जोरदार कॉमेडी थी। इसके बाद 'नीलम के साथ सिंदूर है', जो पारिवारिक विषय के साथ कुल सामाजिक फिल्म थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि गोविंदा 90 के दशक में सबसे अधिक मांग में थे। उद्योग में तीन दशकों से अधिक समय के बाद भी वह आज भी अभिनय कर रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें