स्टार प्लस सीरियल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में स्टार प्लस के सभी प्राइम टाइम शो 'अनुपमा', 'गुम है किसी के प्यार में', 'इमली', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'पांड्या स्टोर', 'ये है चाहतें' और अन्य शोज अब सप्ताह के सभी सातों दिन टेलीविजन पर प्रसारित होंगे। अपने दर्शकों से पूरे सातों दिन मिलने को लेकर उत्साहित अभिनेत्री रुपाली गांगुली कहती हैं, "अनुपमा के लिए सभी प्रशंसकों और दर्शकों से मिले आशीर्वाद और प्यार को पाकर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। हमारा सप्ताह के सभी सातों दिन ऑन एयर आकर अपने दर्शकों से मिलना ठीक भी है। दर्शकों और स्टार प्लस के शोज के बीच के अंतर को कम करने का यह सबसे अच्छा तरीका है।"