फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्त: जिस मैगजीन ने सोनू सूद को किया था रिजेक्ट आज उसी के कवर पर छपी तस्वीर, अभिनेता ने दी ये प्रतिक्रिया

Mon, 31 May 2021 02:31 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood
'मसीहा', 'रियल लाइफ हीरो', 'धरती का भगवान' आजकल लोग अभिनेता सोनू सूद को इन नामों से भी जानते हैं। सोनू सूद ने उस वक्त लोगों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया था जब लोग भटक रहे थे, रो रहे थे और मदद की गुहार लगा रहे थे। अभिनेता ने बिना किसी स्वार्थ के लोगों की मदद की और आज उन्हें पूरी दुनिया सलाम कर रही है। चाहे देश में हो या विदेश में सोनू सूद के नाम का परचम लहरा रहा है। सोनू ने अब तक ना जाने कितने लोगों को घर पहुंचाया, उनका इलाज करवाया और लोगों तक सुविधाएं भी पहुंचाई। सोनू सूद का कहना है कि उन्होंने खुद भी कई परेशानियां झेली हैं इसलिए वो दूसरों का दर्द समझते हैं। हाल ही में एक्टर सोनू सूद की फोटो मैगजीन स्टार डस्ट ने अपने कवर पेज पर छापी है। अभिनेता ने इसे शेयर करते हुए अपने शुरुआती दिनों में किए संघर्षों को याद किया है।
विज्ञापन

2 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'एक दिन था, जब पंजाब से मैंने अपने कुछ फोटो स्टारडस्ट के ऑडिशन के लिए भेजे थे। लेकिन मुझे रिजेक्ट कर दिया गया। आज स्टारडस्ट का शुक्रिया करना चाहता हूं, इस प्यारे कवर के लिए। आभार।' 
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
तो वहीं सोनू पर स्टार डस्ट की इस कवर स्टोरी के साथ कैप्शन लिखा है, 'क्या रीयल हीरो सोनू सूद ने बाकी रील हीरोज से स्टारडम चुरा लिया है।' अभिनेता की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। उनके कार्यों की सराहना कर रहे हैं।

4 of 5
सोनू सूद - फोटो : Social Media
बता दें, साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन में हजारों प्रवासी मजदूर फंस गए थे। सोनू सूद ने उनकी घर वापसी के लिए बसों, विशेष ट्रेनों और चार्टर्ड उड़ानों की व्यवस्था कराई थी। सिर्फ यही नहीं आज भी लोग उन्हें ट्वीट करते हुए टैग करते हैं तो सोनू सूद फौरन मदद पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद के फिल्मी करियर की बात करें तो उनकी शुरुआत साल 1999 में तमिल फिल्म 'कल्लजगर और नेन्जिनिले' से हुई थी। अभिनेता ने तमिल, तेलुगू और हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता है। रील लाइफ में सोनू सूद ने भले ही विलेन का रोल किया हो लेकिन असल जिंदगी में उन्होंने खुद को असली हीरो साबित कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें