फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Little Mermaid: बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस हैं द लिटिल मरमेड, जलपरी बन सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा

Mon, 15 May 2023 04:55 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड की लिटिल मरमेड - फोटो : social media
इस मई जलपरी सभी का पसंदीदा शब्द है, क्योंकि हम 26 तारीख को द लिटिल मरमेड के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, जैसा कि बॉलीवुड की एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर ही अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसके साथ कई ऐसी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा फोटोशूट करवाया है, जिससे वह एक दम जलपरी नजर आ रही हैं। आइये जानते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
आलिया भट्ट - फोटो : social media
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। आलिया ने एक बेहद दिलचस्प पानी के नीचे के अंदर की तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस बहुत खूबसूरत जलपरी की तरह नजर आ रही थीं। इसके साथ ही यूजर्स भी उन्हें जलपरी कह कर कमेंट कर रहे थे। 

विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण - फोटो : social media
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण एक ग्लोबल स्टार हैं। वह भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अंडरवाटर शूट से लेकर रेड कार्पेट अपीयरेंस तक दिए हैं। एक्ट्रेस की यह अंडरवॉटर तस्वीर काफी खूबसूरत हैं और उन्होंने बेहद स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए हैं। 



Fahmaan Khan: 'वह पीछे से आया और मुझे पकड़ लिया, फिर...', कास्टिंग काउच पर फहमान खान का चौंकाने वाला खुलासा

4 of 6
जान्हवी कपूर - फोटो : social media
जान्हवी कपूर
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की स्टाइलिश एक्ट्रेस में से एक हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जान्हवी अपने हर लुक में बेहद शानदार लगती हैं। एक्ट्रेस ने अपने जलपरी वाले आउटफिट में तहलका मचा दिया था। जान्हवी ने हल्के नीले रंग की ड्रेस पहनी थी और वह इसमें बेहद शानदार लग रही थीं। इसके साथ ही उनके फैंस ने भी जमकर तारीफ की थी। 

विज्ञापन

5 of 6
तारा सुतारिया - फोटो : social media
तारा सुतारिया
तारा सुतारिया एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी बोल्डनेस के लिए फेमस हैं। तारा भी द लिटिल मरमेड से इंस्पायर होकर फोटोशूट करवा चुकी हैं। इस फोटोशूट में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। तारा ने व्हाइट और ग्रीन आउटफिट पहना था और शानदार पोज देते हुए उन्होंने तस्वीरें क्लिक करवाई थीं। उनकी इन तस्वीरों से नजर हटाना भी मुश्किल है। 



Bhojpuri Films: भोजपुरी सिने-प्रेमियों के लिए जियो स्टूडियो का तोहफा, हुआ इन 15 फिल्मों का एलान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारा अली खान - फोटो : social media
सारा अली खान
लिटिल मरमेड की लिस्ट में सारा अली खान का नाम भी शामिल है। जैसा कि सारा को अक्सर ही छुट्टियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए देखा गया है। उन्होंने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर व्हाइट बिकिनी में वीडियो साझा किया था, जिसमें वह एक दम जलपरी की तरह गोते लगा रही थीं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें