जैन धर्म के इतिहास, संस्कृति और मूल्यों को बड़े परदे के जरिये प्रसारित, प्रचारित करने की तैयारियां इन दिनों खूब तेजी से चल रही हैं। ये कोशिश हो रही है जैन संतों की अमर वाणी को घर घर तक पहुंचाने क लिए बनी फिल्म 'द लीगेसी ऑफ महावीर' के जरिये। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया। इस फिल्म में उन जैन संतों और गुरुओं कहानियों को भी शामिल किया गया है, जिन्हें भुला दिया गया।