द केरल स्टोरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल यह चिट्ठी थिएटर फ्रेंचाइजी को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस समर्थकों ने भेजी है। इस चिट्ठी में लिखा है, 'सर/मैडम, द मैकिन (थिएटर का नाम) कल खत्म हो जाएगा, क्योंकि हम आपके इस थिएटर में बम लगाने जा रहे हैं। आप सिनेमा देखना चाहते हो, कल आपको बहुत बढ़िया सिनेमा देखने को मिलेगा। मेरे शब्दों पर ध्यान दें कल शुक्रवार के दिन द केरल स्टोरी के लिए हम मैकिन में बम लगा रहे हैं।'