फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT: 'द केरल स्टोरी' पर्दे के बाद ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार! जानें कब और कहां स्ट्रीम होगी फिल्म

Mon, 08 May 2023 11:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

 फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही विवादों में चल रही थी। फिल्म की कहानी केरल की चार लड़कियों के धर्मांतरण पर आधारित है, जिसके चलते बहुत से लोग इसको रिलीज करने के विरोध में थे। लेकिन फिल्म जैसे-तैसे सिनेमाघरों तक पहुंच गई है, हालांकि अभी भी इसको लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में, खबर आ रही है कि द केरल स्टोरी ओटीटी पर भी रिलीज होने को तैयार है।

विज्ञापन

2 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले दिनों दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद फिल्म में लीड रोल निभाने वाली अदा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को शुक्रिया कहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'थियेटर में स्टैंडिंग ओवेशन, माननीय पीएम ने हमारी फिल्म द केरल स्टोरी का उल्लेख किया, समीक्षकों और दर्शकों ने मेरी परफॉर्मेंस की सराहना की, आप में से बहुतों ने बंपर ओपनिंग और हाउसफुल को लेकर मैसेज किया। मैंने इतने सपने कभी नहीं देखे थे।’

Shilpa Shetty: ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप्स आउटफिट पहनने पर जमकर ट्रोल हुईं शिल्पा, यूजर्स बोले- शहरी जेब्रा

विज्ञापन

3 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब थियेटर्स में धमाल मचाने के बाद ‘द केरल स्टोरी’ ओटीटी पर भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। फिल्म रिलीज होने के बाद इसे तमाम विवादों से होकर गुजरना पड़ा। इसके बावजूद भी फैंस से लेकर सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सिनेमाघरों में इस फिल्म के शोज हाउसफुल जा रहे हैं। अब यह देखकर मेकर्स ने इसे ओटीटी पर भी रिलीज करने का फैसला किया है। 

Priyanka Chopra: बेटी को लेकर पार्क पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, मालती मेरी की खिलखिलाहट से सोशल मीडिया गुलजार

4 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के मेकर्स ने रिलीज के दौरान स्ट्रीमिंग पार्टनर की घोषणा नहीं की थी, लेकिन अब उन्होंने एक डील फाइनल कर ली है। खबरों की मानें तो ‘द केरल स्टोरी’ के स्ट्रीमिंग राइट्स जी नेटवर्क ने खरीदे हैं। यही नहीं, मेकर्स ने  स्ट्रीमिंग प्रीमियर के लिए सात जुलाई की डेट भी निर्धारित की है। हालांकि, अभी तक मेकर्स की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Lal Salaam: आंखों पर चश्मा... स्टाइलिश टोपी...मोइदीन भाई बन छाए रजनीकांत, 'लाल सलाम' का पहला पोस्टर रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द केरल स्टोरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म के विवाद के बाद निर्देशक सुदिप्तो सेन ने भी फिल्म की सफलता पर प्रतिक्रिया दी थी। अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने  बताया था कि  जब टीजर और बाद में हमारी फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो कई लोगों ने सोचा कि यह इस्लाम विरोधी है। इतने सारे लोग कूद पड़े और चिल्लाने लगे और हमें गालियां देने लगे। अब फिल्म रिलीज हो गई है और वही लोग फिल्म देख रहे हैं और वही हमारी तारीफ भी कर रहे हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें