द केरल स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' चार लड़कियों की कहानी है। इस मूवी में लव जिहाद, ब्रेन वॉश से लेकर धर्मांतरण जैसे गंभीर मुद्दों को दर्शाया गया है। मूवी में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इडनानी जैसी एक्ट्रेस लीड रोल में हैं। जहां एक ओर इसे सच्ची कहानी बताया जा रहा है, तो वहीं दूसरा पक्ष इसे केरल की छवि बिगाड़ने वाला प्रोपेगेंडा करार दे रहा है। वहीं, इस मूवी को लेकर सियासत भी चरम पर है। बावजूद इन सबके 'द केरल स्टोरी' बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है।