अदा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अदा शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं है। उनका कहना है कि दर्शकों ने हमेशा उनके लिए बड़े सपने देखे। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अदा शर्मा से दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मैं कोई भी फिल्म करती हूं तो यही सोचती हूं कि यह मेरी आखिरी फिल्म होगी। क्योंकि मैं नहीं जानती कि मुझे दोबारा मौका मिलेगा भी या नहीं और कोई मुझ पर यकीन करेगा या नहीं।'