फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘द केरल स्टोरी 2’ की सोमवार को धीमी हुई रफ्तार, जानें ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का क्या रहा हाल?

Tue, 10 Mar 2026 07:52 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को थिएटर में 11 दिन हो चुके हैं। वहीं कई हफ्तों से ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ भी सिनेमाघरों में मौजूद हैं। जानिए, सोमवार को इन फिल्मों का कलेक्शन कितना रहा? 

विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को रिलीज से पहले कोर्ट केस का सामना करना पड़ा, इस फिल्म से कई तरह के विवाद भी जुड़े हैं। 11 दिन बाद क्या है बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का हाल? साथ ही ‘अस्सी’ और ‘ओ रोमियो’ का कलेक्शन सोमवार को कितना रहा, जानिए।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ - फोटो : सोशल मीडिया

‘द केरल स्टोरी 2’ ने ग्यारहवें दिन कितना कमाया? 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ ने सोमवार को 1.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 3.30 करोड़ रुपये था। ऐसे में देखें तो रविवार के मुकाबले इसका कलेक्शन आधा हो गया। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 34.70 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
‘अस्सी’ की लाखों में सिमटी कमाई 
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘अस्सी’ का कलेक्शन रिलीज के 18वें दिन सिर्फ 12 लाख रुपये हुआ। जबकि रविवार को यह फिल्म 25 लाख रुपये कमाने में कामयाब रही थी। संवेदनशील मुद्दे पर फिल्म होने के बावजूद यह दर्शकों को पसंद नहीं आई। ‘अस्सी’ का कुल कलेक्शन भी अब तक 10.47 करोड़ रुपये हो चुका है। 

4 of 5
फिल्म 'ओ रोमियो' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘ओ रोमियो’ का भी कलेक्शन घट गया   
शाहिद कपूर की फिल्म ‘ओ रोमियो’ को रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं। सोमवार को इस फिल्म ने 33 लाख रुपये अपने खाते में जमा किए। जबकि रविवार को इसका कलेक्शन 65 लाख रुपये था। फिल्म अब तक 100 करोड़ क्लब का हिस्सा भी नहीं बन सकी है। इसका कुल कलेक्शन अब तक 70.33 करोड़ रुपये हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'चरक-फेयर ऑफ फेथ' - फोटो : सोशल मीडिया
‘चरक’ का खेल हुआ खत्म 
बीते शुक्रवार को एक फिल्म ‘चरक’ रिलीज हुई। इस फिल्म का कलेक्शन शुरुआत से लाखों में रहा। ऐसे में चौथे दिन में आकर इसका कलेक्शन दिखना बंद हो गया है। फिल्म की कहानी अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के ईद-गिर्द बुनी गई थी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें