फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kerala Story 2: क्या होली की वजह से 'द केरल स्टोरी 2' की कमाई में आया बदलाव? जानें पांचवें दिन का कलेक्शन

Tue, 03 Mar 2026 09:07 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 5: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2', 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जानिए आज मंगलवार को इस फिल्म ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन
1 of 6
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' भारी विवाद के बाद शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आज इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे पांच दिन हो गए हैं। जानिए मंगलवार को इस फिल्म ने कितने का कारोबार किया है।
विज्ञापन

2 of 6
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी 2' को मिला वीकएंड का फायदा
निर्माता विपुल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने पहले दिन 75 लाख रुपये से कमाई की शुरुआत की। दूसरे दिन शनिवार की कमाई ने सभी को झटका दिया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म ने रविवार को 4.75 करोड़ रुपये की कमाई की। शनिवार और रविवार के कलेक्शन को देखा जाए तो फिल्म को वीकएंड का भरपूर फायदा मिला है। पहले दिन के हिसाब से शनिवार और रविवार की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन

3 of 6
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी 2' की मंगलवार की कमाई
निर्माता विपुल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने सोमवार को 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की इस फिल्म ने आज मंगलवार को पांचवें दिन 2.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 15.43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

4 of 6
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : एक्स (ट्विटर)
'द केरल स्टोरी 2' के बारे में
द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। यह फिल्म 2023 की 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है। 'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने मुख्य अभिनय निभाया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

यह भी पढ़ें: Holi 2026: आजादी से पहले बना होली का फर्स्ट सॉन्ग, महबूब खान ने शुरू किया यह ट्रेंड
विज्ञापन

5 of 6
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम-@shahidkapoor
'ओ रोमियो' का कलेक्शन
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म की रिलीज को आज पूरे 19 दिन हो गए हैं। इस एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने मंगलवार को 19वें दिन 72 लाख रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 66.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Holi: मोनालिसा से लेकर नेहा मलिक तक हर कोई होली के रंगों में रंग चुका, देखें भोजपुरी सेलेब्स के वायरल वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अस्सी - फोटो : X
'अस्सी' की कमाई
निर्देशन अनुभव सिन्हा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' ने आज 12वें दिन मंगलवार को 28 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 9.01 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: Holi 2026: टीवी सेलेब्स पर छाया होली का खुमार, अवनीत से लेकर अंकिता के अलावा कई सेलेब्स के वीडियो वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें