फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या 'द केरल स्टोरी 2' को मिला रविवार का फायदा? जानें तीसरे दिन का कलेक्शन

Sun, 01 Mar 2026 09:07 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 3: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' भारी विवादों के बाद 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हे चुकी है। जानिए इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 6
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : अमर उजाला
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2' भारी विवाद के बाद शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इस फिल्म की रिलीज को आज पूरे तीन दिन हो गए हैं। जानिए आज रविवार को इस फिल्म ने तीसरे दिन कितने का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी 2' की कमाई ने चौंकाया 
निर्माता विपुल शाह की 'द केरल स्टोरी 2' ने पहले दिन 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया, जो काफी निराशाजनक रहा। लेकिन दूसरे दिन शनिवार की कमाई ने सभी को चौंका दिया। दूसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कारोबार करके 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं आज रविवार का कलेक्शन भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी 2' की रविवार की कमाई
निर्माता विपुल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने आज रविवार को वीकएंड के दिन 3.93 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की कमाई पहले दिन के मुकाबले ज्यादा है। निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह की इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 9.33 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

4 of 6
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'द केरल स्टोरी 2' के बारे में
द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इस फिल्म के निर्माता विपुल अमृतलाल शाह हैं। यह फिल्म 2023 की 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है। 'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने मुख्य अभिनय निभाया है। यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म व्यक्तिगत संबंधों, कथित धर्मांतरण और सामाजिक दबावों से संबंधित विषयों को उजागर करती है।
विज्ञापन

5 of 6
ओ रोमियो - फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
'ओ रोमियो' का कलेक्शन
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ने आज 17वें दिन तीसरे शनिवार को 85 लाख रुपये की कमाई की है। इस एक्शन रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 64.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'अस्सी' - फोटो : इंस्टाग्राम@taapsee
'अस्सी' का कलेक्शन
निर्देशन अनुभव सिन्हा की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'अस्सी' ने आज 10वें दिन रविवार को 43 लाख रुपया का कलेक्शन किया है। 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 8.43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

यह भी पढ़ें: 'रणबाली' के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन की पोस्ट देख भावुक हुए विजय देवरकोंडा, लिखा- 'मैं और रश्मिका...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें