फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: 'द कश्मीर फाइल्स' पर विवेक अग्निहोत्री और लोगों में छिड़ी ट्विटर पर जंग, फ्री में फिल्म दिखाने का है मामला

Sun, 20 Mar 2022 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' कमाई के लगातार नए-नए आयाम छू रही है। फिल्म की कमाई 100 करोड़ से पार हो चुकी है, जिस वजह से हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा है। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और लोगों के बीच जंग छिड़ गई है। 

दरअसल, बात यह है कि भाजपा के नेता रणधीर सिंह कापड़ीवास ने 'द कश्मीर फाइल्स' लोगों को फ्री में दिखाने के लिए पार्क में इंतजाम किया है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक पोस्टर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए दी, जिसको देख विवेक अग्निहोत्री भड़क गए। इसी वजह से निर्देशक ने भाजपा नेता को जमकर सुनाया।
विज्ञापन

2 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
रेवाड़ी के पार्क में 'द कश्मीर फाइल्स'
'द कश्मीर फाइल्स' लोगों को काफी पसंद आ रही है और इसको देखने के लिए लोगों में बेचैन बनी हुई है। ऐसे में हरियाणा के रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने एक अनोखा इंतजाम किया है। एक पोस्टर के जरिए नेताजी ने बताया कि 20 मार्च यानी रविवार को शाम साढ़े छह बजे 'स्वर्ण जयंती पार्क' मॉडल टाउन रेवाड़ी में वह 'एलईडी बड़ी स्क्रीन' पर फिल्म दिखाने जा रहे हैं। यह फिल्म यहां बिलकुल फ्री में दिखाई जाएगी। इस पोस्टर पर रणधीर सिंह के साथ युवा नेता मुकेश कापड़ीवास और अध्यक्ष केशव चौधरी बिट्टू की तस्वीर भी लगी हुई है। 

 
विज्ञापन

3 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विवेक को आया गुस्सा
नेता जी का यह पोस्ट देखकर विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने ट्विटर के जरिए ही नेताजी को चेतावनी दे डाली। निर्देशक ने  लिखा, 'यह बहुत गलत बात है। 'द कश्मीर फाइल्स' को खुले में इस तरह फ्री में दिखाना एक अपराध है। मैं आपसे इसे न करने की गुजारिश करता हूं। इसको तुरंत रोक दें, पॉलिटिकल नेताओं को हमारे कारोबार का सम्मान करना चाहिए और लोगों को सही तरीके से टिकट खरीदना सिखाना चाहिए।'
 

 
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : ANI
लोगों को नहीं पसंद आया विवेक का रिएक्शन 
जहां एक तरफ लोग विवेक की फिल्म से काफी खुश नजर आ रहे हैं, वहीं विवेक अग्निहोत्री के इस रिएक्शन से लोग खफा हो गए हैं। इस बात में लोग नेताजी को सपोर्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए कहा, 'आज भी बहुत से गरीब लोग ऐसे हैं जो दिहाड़ी मजदूरी करके दो वक्त की रोटी कमा रहे हैं, उन्होंने कभी मल्टीप्लेक्स सिनेमा की तस्वीर तक नही देखी, ऐसे में अग्निहोत्री जी यह भाजपा के इन कार्यकर्ताओं का अच्छा प्रयास है तो आपको इन्हें समर्थन करना चाहिए न कि विरोध ताकि ये भी देखकर जागरुक हो सकें।'
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें