द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पिछले हफ्ते रिलीज हुई यह फिल्म देशभर में तेजी से लोकप्रिय होती जा रही है। फिल्म ने कम समय में ही करोड़ों रुपए की कमाई कर ली है। इतना ही नहीं फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए कई राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री भी कर दिया है। अभी तक कुल 7 राज्यों ने द कश्मीर फाइल्स को अपने राज्य में टैक्स फ्री घोषित किया है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, गोवा, त्रिपुरा और कर्नाटक शामिल है।