अमित शाह से मिली 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि जब आप सब ने नरेंद्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया, तो उन्होंने 5 अगस्त 2019 को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया। जिस पल नरेंद्र भाई ने ऐसा करने का फैसला किया, देश को यह एहसास हुआ कि जब नरेंद्र मोदी जैसे मजबूत इच्छाशक्ति वाले नेता देश का नेतृत्व करते हैं, तो कुछ भी असंभव नहीं है।