फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'द कश्मीर फाइल्स', यहां मिलेगी सही जानकारी

Sun, 20 Mar 2022 06:15 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' इस समय बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और हर रोज कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बना रही है। ओपनिंग डे से ही विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के सारे शोज हाउसफुल चल रहे हैं। यह फिल्म मानों दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाई हुई है। फिल्म को देखने के बाद दर्शक बेहद ही भावुक हैं और इस समय सिनेमा से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ बस 'द कश्मीर फाइल्स' की चर्चा हो रही है। हर कोई फिल्म की सराहना कर रहा है और साथ ही फिल्म को देखने की अपील भी की जा रही है। ऐसे में कई दर्शकों को 'द कश्मीर फाइल्स' के ओटीटी पर आने का भी बेसब्री से इंतजार होगा। अगर आपने भी अभी तक फिल्म नहीं देखी है और इसके ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे हैं तो यहां आपको सही जानकारी दे देते हैं।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
इस ओटीटी पर किया जा सकता है स्ट्रीम-
अगर बात करें 'द कश्मीर फाइल्स' की तो विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित इस फिल्म को जी स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इसलिए Zee5 को फिल्म स्ट्रीमिंग पार्टनर बताया गया था ऐसे में उम्मीद थी कि यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म Zee5 पर आ सकती है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कोई भी घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक पहले इस फिल्म को रिलीज के चौथे हफ्ते में ओटीटी पर स्ट्रीम होना था, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सुपरहिट सफलता के बाद यह फिल्म अभी बड़े पर्दे पर ही दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन पर किया जा सकता है प्रसारित-
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'द कश्मीर फाइल्स' को टेलीविजन राइट्स को जी नेटवर्क द्वारा ले लिया गया है और फिल्म को मई  महीने में टीवी पर प्रसारित किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है और न ही कोई आधिकारिक घोषणा की गई है।
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : Instagram
'द कश्मीर फाइल्स' 1990 में कश्मीरी पंडितो पर हुए अत्याचारों को दिखाती है। कैसे लाखों लोगों को अपने ही घर के पलायन करने को मजबूर होना पड़ा। फिल्म का एक-एक दृश्य लोगों को भावुक कर रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' में अनुपम खेर और पल्लवी जोशी के अभिनय को हर तरफ से सराहना मिल रही है। इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, भाशा सुंबली, चिन्मय मंडेलकर जैसे कलाकारों ने भी जबरदस्त परफॉरमेंस दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें