द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर सोमवार के दिन 18 करोड़ या उससे अधिक कमाई करने वाली अब तक सिर्फ 14 फिल्में रही हैं। इनमें सबसे ऊपर फिल्म ‘बाहुबली 2’ ही है। इसके बाद ‘टाइगर जिंदा है’, ‘हाउसफुल 4’, ‘कृष 3’, ‘बजरंगी भाईजान’, ‘दंगल’, ‘संजू’, ‘सिम्बा’, ‘पीके’, ‘धूम 3’, ‘एक था टाइगर’, ‘वॉर’ और ‘ट्यूबलाइट’ की गिनती होती है। ‘बाहुबली 2’ का पहले सोमवार का कलेक्शन 40.25 करोड़ रुपये और ‘ट्यूबलाइट’ का पहले सोमवार का कलेक्शन 19.08 करोड़ रुपये रहा है। फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सोमवार को ठीक इसके बाद 14वें नंबर पर सलमान खान की फिल्म ‘जुडवा’ वाली पोजीशन पर एंट्री मारी है।