फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Nageswara Rao: द कश्मीर फाइल्स के निर्माता ने शुरू की नई फिल्म, पांच भाषाओं में रिलीज होगी मेगा बजट कहानी

Sat, 02 Apr 2022 02:07 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Tiger Nageswara Rao - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कश्मीरी पंडितों के नरसंहार पर बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। इस फिल्म का निर्देशन विवेक अग्निहोत्री ने किया था और फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल हैं। वहीं, अब अभिषेक अग्रवाल ने अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के तहत बन रही अगली फिल्म का नाम 'टाइगर नागेश्वर राव' है। आज नवरात्री के पहले दिन पर इस फिल्म का मुहूर्त रखा गया, जिसे साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी के हाथों से करवाया गया। इस मौके पर फिल्म का मोशन पोस्टर भी सामने आ गया है, जो काफी शानदार है। 
विज्ञापन

2 of 4
Tiger Nageswara Rao - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के यू-ट्यूब चैनल पर फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' का मोशन पोस्टर शेयर किया गया है, जो 16 सेकंड का है। इस वीडियो की शुरुआत काफी शानदार अंदाज में होती है। खराब मौसम के बीच ट्रेन नजर आ रही है। इस बीच एक छवि नजर आती है, जो फिल्म के एक्टर रवि तेजा ही होने वाले हैं। ये सीन देखने में थोड़ा डरावना जरूर है। इस मोशन पोस्टर ने फैंस के बीच साउथ इंडस्ट्री की एक और धमाकेदार फिल्म के लिए एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है क्योंकि मोशन पोस्टर से ही साफ है कि फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

3 of 4
गायत्री भारद्वाज, नुपुर सेनन - फोटो : सोशल मीडिया
ये होगी फिल्म की स्टार कास्ट
फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राय' में रवि तेजा नजर आएंगे, जो साउथ फिल्मों के पॉपुलर अभिनेता हैं। उनके साथ फिल्म में बॉलीवुड स्टार कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन मुख्य अभिनेत्रियों में से एक हैं। नुपुर के अलावा फिल्म में पॉपुलर मॉडल गायत्री भारद्वाज भी हैं। नुपुर और गायत्री भारद्वाज की यह पहली फिल्म है। 
विज्ञापन

4 of 4
Tiger Nageswara Rao - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म
रवि तेजा ने साउथ इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन 'टाइगर नागेश्वर राव' उनकी पहली पैन इंडिया फिल्म होगी। ये फिल्म तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म स्टुअर्टपुरम के कुख्यात चोर के जीवन पर आधारित है और इसका निर्देशन वामसी पेडिपल्ली कर रहे हैं। खास बात ये है कि 'टाइगर नागेश्वर राव' रवि तेजा के करियर की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें