फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: 'द कश्मीर फाइल्स' की लाइन प्रोड्यूसर ने की खुदकुशी और ऑनलाइन ठगी का शिकार हुईं मीरा राजपूत

Sat, 10 Jul 2021 12:31 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रड्यूसर सराहना - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) की लाइन प्रोड्यूसर सराहना ने बीते 30 जून, 2021 को अपने ही घर में आत्महत्या कर ली। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को जैसे ही सराहना के निधन की खबर मिली वह बिल्कुल हैरान हो गए। दरअसल, हाल ही में उनकी बात हुई थी। अनुपम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सराहना के लिए एक पोस्ट और उनका आखिरी मैसेज भी साझा किया है।  यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अनुपम ने बताया कि सराहना ने यह मेसेज मुझे अपने निधन से कुछ दिन पहले ही भेजा था। अनुपम खेर ने लिखा, 'यह सराहना है। जब मैं देहरादून और मसूरी में फिल्म की शूटिंग कर रहा था, तब वह कश्मीर फाइल्स की लाइन प्रोड्यूसर थीं। यूनिट ने उनका जन्मदिन पिछले साल 22 दिसंबर को लोकेशन पर मनाया था। शूटिंग के बाद वो लॉकडाउन के कारण अलीगढ़ में अपने होमटाउन चली गई थी।

दुखद: 'द कश्मीर फाइल्स' की लाइन प्रोड्यूसर ने की खुदकुशी, डिप्रेशन की थीं शिकार
विज्ञापन

2 of 5
मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत फिल्मों में काम नहीं करतीं, लेकिन वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। मीरा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और खास वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। मीरा राजपूत सिर्फ शाहिद की पत्नी ही नहीं है बल्कि दो बच्चों की मां भी है। ये बात उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में भी दिख जाती है। मीरा अपने दोनों बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर की कुछ शरारत भरीं हरकतें सोशल मीडिया पर फैंस से साझा करती हैं। हाल ही में मीरा ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने अपनी ऑनलाइन शॉपिंग के बारे में बताया। दरअसल, मीरा ने ऑनलाइन फोन का कवर मंगाया लेकिन उसकी जगह उनके साथ ‘धोखाधड़ी’ हो गई। उन्होंने फोन कवर की तस्वीर शेयर की है।

धोखाधड़ी: ऑनलाइन मंगाया फोन का कवर, जब मिला तो मीरा राजपूत को हुआ ठगे जाने का अहसास, सोशल मीडिया पर जताया दुख
विज्ञापन

3 of 5
इफ्टडा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म नगरी मुंबई के फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज निर्देशकों की इकलौती संस्था इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) में अब कोई भी पदाधिकारी कितने भी समय तक लगातार चुनाव लड़ सकता है। पदाधिकारियों के लगातार दो बार चुने जाने के बाद गैप लेने की व्यवस्था इस साल से खत्म कर दी गई है। ये जानकारी इफ्टडा के अगले महीने होन जा रहे चुनावों की सूचना के साथ संस्था के सदस्यों को दी गई है। इफ्टडा की योजना मुंबई में एक फिल्म स्कूल खोलने की भी है। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) की 63वीं आम सभा और इसके त्रैवार्षिक चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ये चुनाव इस साल 15 अगस्त के दिन सुबह 9 बजे से लेकर 6 बजे तक होंगे।

IFTDA: फिल्म निर्देशकों की संस्था के चुनाव का एलान, अब बिना गैप के लगातार चुनाव लड़ सकेंगे पदाधिकारी

4 of 5
कलर्स टीवी - फोटो : Instagram
पिछले 36 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री शगुफ्ता अली कई बीमारियों का सामना करने के बाद भी बड़ी ही मजबूती के साथ खड़ी रही हैं। उन्होंने अपने दर्द के एहसास को परे रखकर बस अभिनय करने पर ध्यान केंद्रित किया। लेकिन पिछले कुछ सालों में काम न मिलने की वजह से शगुफ्ता अली की आर्थिक स्थिति इतनी अधिक बिगड़ गई कि उन्हें अपने घर की जमा पूंजी तक बेचने को मजबूर होना पड़ा। शगुफ्ता अली की इस स्थिति के बारे में जानने के बाद रोहित शेट्टी ने तो उनकी मदद की ही, लेकिन अब माधुरी दीक्षित और पूरी डांस दीवाने की टीम भी उनकी मदद के लिए आगे आई है।

डांस दीवाने: अभिनेत्री शगुफ्ता अली ने मंच पर सुनाई आपबीती, माधुरी सहित पूरी टीम मदद के लिए आई आगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण साउथ फिल्मों के उन सितारों में से हैं, जो अपनी पिता के स्टारडम से अलग दुनियाभर में अपनी खास पहचान हासिल कर चुके हैं। राम चरण लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उनके पास हैदराबाद की प्राइम लोकेशन पर करोड़ों का बंगला है। साथ ही वह एयरलाइन कंपनी के मालिक भी हैं। बॉलीवुड के अलावा साउथ में भी कई ऐसे बड़े स्टार्स हैं, जिनकी फिल्म इंडस्ट्री में काफी डिमांड है और राम चरण तेजा इन्हीं में से एक हैं। वे तेलुगू सिनेमा के सबसे अमीर और महंगे सितारों में से एक हैं। अब एक बार फिर राम चरण चर्चा में आ गए हैं। राम चरण (Ram Charan) ने हाल ही में मुंबई में एक सी-फेसिंग बंगला खरीदा है। उन्होंने खार इलाके में बंगला खरीदा है जहां से समंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

मुंबई: होटल में रहने पर हो रही थी परेशानी, साउथ सुपरस्टार राम चरण ने खरीद लिया सी-फेसिंग बंगला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें