फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kashmir Files: केआरके ने जमकर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तारीफ, सलमान- शाहरुख को दे डाली ये सलाह

Mon, 14 Mar 2022 08:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्सर अपने फिल्म रिव्यू को लेकर चर्चा में रहने वाले कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
केआरके, द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
अक्सर अपने फिल्म रिव्यू को लेकर चर्चा में रहने वाले कमाल आर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। सोशल मीडिया पर अपने विचार रखने के लिए कई बार उन्हें आलोचनाओं और ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। आए दिन अपने रिव्यू में ज्यादातर फिल्मों की बुराई करने वाले केआरके ने हाल ही में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की जमकर तारीफ की है। इस फिल्म की प्रशंसा करते हुए केआरके ने इसे ना सिर्फ इसे ब्लॉकबस्टर फिल्म करार दिया है, बल्कि इशारों ही इशारों में शाहरुख खान और सलमान खान पर भी निशाना साधा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर फिल्म को लेकर केआरके ने कई सारे ट्वीट किए हैं। केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा, फिल्म कश्मीर फाइल्स ने वीकेंड में 25 करोड़ की कमाई कर ली है। यह फिल्म हिट नहीं सुपरहिट भी नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर है। यह उरी 2 है। विवेक अग्निहोत्री को शुभकामनाएं। केआरके के इस पोस्ट पर खुद फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए हाथ जोड़ने वाला इमोजी कमेंट किया।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख-सलमान और केआरके - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा केआरके ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा, मैं 100 फ़ीसदी श्योर हूं कि विवेक की अगली फिल्म गोधरा फाइल्स होगी, जो एक और ब्लॉकबस्टर साबित होगी। इतना ही नहीं फिल्म की तारीफ करते हुए केआरके ने इस पोस्ट को शेयर कर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान पर भी तंज कसा है।

4 of 5
शाहरुख-सलमान और केआरके - फोटो : Instagram
केआरके ने तीसरा ट्वीट करते हुए लिखा, अगर खान्स को बिजनेस में बने रहना है, तो उन्हें उरी, कश्मीर फाइल्स और गोधरा फाइल्स जैसी फिल्मों में काम करना होगा। पठान और टाइगर जैसी फिल्में अब नहीं चलेंगी। केआरके के यह ट्वीट्स सोशल मीडिया पर सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार इन ट्वीट्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो यह फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सिनेमाघरों में धमाल करने के बाद अब इसे ओटीटी पर सीरीज के तौर पर रिलीज करने का ऐलान किया गया है। वहीं, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में इसे टैक्स फ्री भी घोषित कर दिया गया है। 11 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर जैसे कलाकार शामिल है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें