द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
14 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने कुछ ही दिनों में अपनी लागत से ज्यादा की कमाई कर रही थी। फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देख देश के 7 राज्यों ने इस फिल्म ने टैक्स फ्री तक कर दिया है। इन सात राज्यों में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गोवा, त्रिपुरा, हरियाणा, गुजरात और कर्नाटक शामिल हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो विवेक अग्निहोत्री की इस फिल्म अब तक कुल 59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।