फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: 'ईद- दिवाली पर फिल्म रिलीज कर बेवकूफ नहीं बना सकते', बॉलीवुड पर फिर भड़के विवेक अग्निहोत्री

Fri, 19 Aug 2022 05:54 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री दमदार फिल्मों के अलावा बेबाकी से अपनी बात रखने के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर वह लोगों की जमकर क्लास लगाते हैं। हाल ही में 'द कश्मीर फाइल्स' पर अनुराग कश्यप की ओर से की गई टिप्पणी पर वह भड़क उठे और ट्विटर पर जमकर उन्होंने लताड़ लगाई। अब एक बार फिर उन्होंने बायकॉट ट्रेंड और लाल सिंह चड्ढा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : विवेक अग्निहोत्री
क्या कहा विवेक ने?
एक मीडिया हाउस को दिए हालिया इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कई मुद्दो पर खुलकर अपनी राय रखी। बॉलीवुड पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 5-8 लोग बॉलीवुड में राजा हैं जिनके पास खूब पैसा है। वह जमींदार बनकर बैठे हुए हैं। पहले मैं उनके खिलाफ कुछ भी कहने से घबराता था लेकिन जब से मैंने मानसिक तौर पर बॉलीवुड से इस्तीफा दे दिया तब से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

3 of 4
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड में जो भ्रष्टाचार है उसके खिलाफ कोई क्यों नहीं बोलता। इसके आगे सब नतमस्तक हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोग अच्छा कंटेंट चाहते हैं। अब कोई भी लोगों को ईद या दिवाली पर फिल्म रिलीज कर बेवकूफ नहीं बना सकता। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या द कश्मीर फाइल्स की वजह से कश्मीर पंडितों पर हमले बढ़े हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग के दौरार विवेक अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस पर उन्होंने कहा कि ओवैसी जी का काम ही है राजनीति करना। अगर सरकार का हमें सहयोग मिलता तो हमें थिएटर भी बहुत ज्यादा मिलते। उन्होंने कहा कि सरकार के सपोर्ट की वजह से अगर फिल्में चलती तो पीएम मोदी पर बनी फिल्म और सम्राट पृथ्वीराज भी हिट होनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि बायकॉट लोगों का गुस्सा है जो बॉलीवुड के स्टार्स के घमंड की वजह से है। बॉलीवुड के लोगों को इस पर आत्ममंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें