फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने अपनी रिलीज के नौवें दिन फिर नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म के शनिवार को 24.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को तमाम राज्यों में छुट्टी का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी जो इस फिल्म में काम भी कर रही हैं, फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के दूसरे दौर के प्रचार के लिए अब दिल्ली व मुंबई से इतर दूसरे शहरों का दौरा शुरू कर रहे हैं। इरादा इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘बच्चन पांडे’ पर इसकी रिलीज के पहले दिन से मिली लीड को बनाए रखना है और आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘आरआरआर’ पर भी अभी से दबाव बनाना है। फिल्म ने शनिवार को यानी अपनी रिलीज के नौवें दिन अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना दिया है।