इन दिनों 'द कश्मीर फाईल्स' चर्चा में है। दरअसल, 22 नवंबर को 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में ज्यूरी हेड और इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड ने कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को सबके सामने उजागर करने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को भद्दी और प्रोपेगेंडा फैलाने वाली बता दिया था। अब इस पर नई बहस छिड़ गई है। वहीं आईएफएफआई के दूसरे ज्यूरी मेंबर सुदीप्तो सेन ने नादव लापिड के बयान से किनारा कर लिया है। उन्होंने नादव के बयान को उनकी निजी राय बताया है। इस खबर में हम आपको बताने वाले है कि गोवा फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिन अपने बयान से हंगामा खड़ा कर देने वाले नदाव लापिड के बयान को चुनौती देने वाले सुदीप्तो सेन कौन हैं?