द कश्मीर फाइल्स
- फोटो : सोशल मीडिया
'द कश्मीर फाइल्स' को बड़े पर्दे पर एक महीना पूरा हो चुका है, ऐसे में फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन शनिवार को हुए कलेक्शन को देखकर लगता है कि यह फिल्म अभी भी कहीं न कहीं बॉक्स ऑफिस पर अपने पांव जमाए हुए है। कश्मीर फाइल्स ने 28वें दिन सिर्फ 60 लाख की कमाई की तो वहीं 29 वें दिन फिल्म की कमाई करीब 50 लाख पर सिमट गई थी लेकिन 30 वें दिन फिल्म की कमाई में फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिली। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, कश्मीर फाइल्स ने शनिवार को 30 वें दिन छलांग मारते हुए तकरीबन 1 करोड़ की कमाई की है। वैसे तो यह कमाई शुरुआती वीकेंड की तुलना में कम है, लेकिन अगर पिछले दिनों की कमाई को देखा जाए तो फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है।