विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स', 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तभी से इसे लोगों का भरपूर प्यार मिला, जिसका कमाल इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिला। हालांकि अब यह धीरे-धीरे कम होता दिख रहा है। फिर भी, फिल्म एक ब्लॉकबस्टर ही कहलाएगी। अनुपम खेर स्टारर यह फिल्म साल 1990 में कश्मीर घाटी में हुई घटनाओं पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस पर तेजी से 100 करोड़ और फिर 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने के बाद अब इस फिल्म को 250 करोड़ के क्लब में आने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।