कोरोना महामारी के बाद यह पहली बार है, जब एक ही महीने के अंदर ओटीटी प्लेटफॉर्म और सिनेमाघरों में कुल 8 फिल्में रिलीज हुईं हैं। संक्रमण को रोकने के लिए लगाई गई पाबंदियों को हटाने के बाद 2022 में अब तक कुल 15 फिल्में आ चुकी हैं। इमनें से 'द कश्मीर फाइल्स', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' समेत छह फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 2022 का सर्वश्रष्ठ प्रदर्शन किया है। हालांकि विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' हाईएस्ट वर्ल्डवाइड ग्रॉस नामक सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अनुपम खेर अभिनीत फिल्म ने अब तक कुल 231.28 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।