रवीना टंडन
- फोटो : insta
मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में रवीना कह रही हैं, 'अंदाज अपना अपना में मेरे बाल घुंघराले क्यों थे? आप बाद में इन चीजों के बारे में सोचते हैं और आश्चर्य करते हैं कि क्या आपको इनमें सुधार करना चाहिए था।' कोई अपनी बात कहे और कपिल बीच में कुछ न कहें तो शो में मजा नहीं आता। तो बस रवीना की हां में हां मिलाते हुए कपिल कहते हैं कि, 'जो कोई भी पुरानी तस्वीरों को देखता है, उनकी फैशन पसंद पर सवाल उठाता है।' इसके बाद रवीना कपिल पर मजाक में तंज कसते हुए कहती हैं, 'आप अपनी मौजूदा तस्वीरों को देखकर भी यही सोच रहे होंगे।' रवीना की इस बात को सुनकर सभी लोग जोर जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।